1 लाख से कम कीमत पर मिलते हैं Hero और TVS के ये हाई माइलेज स्कूटर, फीचर्स भी शानदार 

TVS Ntorq 125 में सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, इसमें ब्लूटूथ-कनेक्टिविटी और चार्जिंग सॉकेट आता है। Hero Xoom 110 में डिजिटल कंसोल मिलता है, इसमें बड़ी हेडलाइट और 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

Hero Xoom 110

Hero Xoom 110

विज्ञापन

Petrol Scooters Under 1 lakhs: बाजार में सस्ते पेट्रोल स्कूटर ज्यादा पसंद किए जाते हैं, मिड सेगमेंट रेंज में 100 से 125सीसी इंजन वाले स्कूटर एक लाख रुपये तक की शुरुआती कीमत में मिल रहे हैं। इनमें अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं और यह अलॉय व्हील के साथ आते हैं। इनमें आरामदायक सफर के लिए चौड़ी सीट और हैवी सस्पेंशन पावर मिलती है। आइए आपको इस खबर में टीवीएस, यामाहा और हीरो के ऐसे ही कुछ एंट्री लेवल स्कूटरों के बारे में बताते हैं।

tvs ntorq 125 race edition (1)

विज्ञापन

TVS Ntorq 125 में 6 वेरिएंट और 14 कलर ऑप्शन

TVS Ntorq 125 में सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ-कनेक्टिविटी और चार्जिंग सॉकेट आता है। टीवीएस के इस जबरदस्त स्कूटर में 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। यंग जनरेशन के लिए इसमें अलॉय व्हील और हैवी सस्पेंशन पावर आती है। इस सॉलिड स्कूटर में 124.8 cc का इंजन है। स्कूटर की सीट हाइट 770 mm की है। स्कूटर में 6 वेरिएंट और 14 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। कंपनी का दावा है कि स्कूटर में 41 kmpl की माइलेज मिलती है। यह शुरुआती कीमत 87135 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा  रहा है। यह हाई स्पीड स्कूटर है।

yamaha ray zr 125

Yamaha Ray ZR 125 में 21 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज 

इस स्कूटर में 125 cc का इंजन आता है, स्कूटर में सीट हाइट 785 mm की है। यामाहा का यह स्कूटर शुरुआती कीमत 87080 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है। इसमें हेलमेट और अन्य सामान रखने के लिए 21 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज दी गई है। यह स्टाइलिश स्कूटर है, और इसमें डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलता है। Ray ZR 125 में 12 इंच के अलॉय व्हील आते हैं । कंपनी का दावा है कि यह स्मार्ट स्कूटर सड़क पर आसानी से 49 kmpl की माइलेज निकाल लेता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Hero Xoom 110 की सीट हाइट 770 mm

स्कूटर की सीट हाइट 770 mm की है, जिससे घर के सभी सदस्य इसे आसानी से चला सकते हैं। इसमें अगले टायर पर टेलिस्कॉपिक फ्रोक और रियर में सिंगल शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन दिए गए हैं। Hero Xoom 110 शुरुआती कीमत 85435 रुपये ऑन रोड पर मिलता है। इसमें 110.9 cc का सॉलिड इंजन आता है। स्कूटर में डिजिटल कंसोल और बड़ी हेडलाइट है। इसमें 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक है। Hero के इस स्कूटर में 108 kg का वजन है, सड़क पर इसे कंट्रोल करना आसान है। इसका हाई पावर इंजन 8.05 bhp की पावर और 8.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ