9 वेरिएंट, 16 इंच के टायर साइज, Kia की इस SUV में एडवांस फीचर्स

Kia Sonet में 180 kmph की टॉप स्पीड मिलती है, कार में डैश कैम और फ्रंट और रियर दोनों जगह कैमरा दिया गया है। यह कार टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और रियर सीट पर एसी वेंट के साथ आती है।

Kia Sonet

Kia Sonet

Kia suv car: आजकल लोग कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स इस सेगमेंट में कई ऑप्शन देती है। हाल ही में कंपनी ने अपनी सोनेट में डैशकैम और कैमरा ऑफर किया है। Kia की इस फैमिली कार में 392 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह कार लॉन्ग रूट पर 18 kmpl तक की मैक्सिमम माइलेज निकाल लेती है।

हाई पावर पेट्रोल इंजन

बाजार में यह कार Tata Nexon, Maruti Suzuki Brezza Hyundai Venue और Mahindra XUV300 जैसे गाड़ियों को सीधी टक्कर देती है। फिलहाल इसमें सीएनजी इंजन का ऑप्शन नहीं है। कार में 998 से लेकर 1493 cc तक अलग-अलग वेरिएंट में पेट्रोल इंजन अवेलेबल है।

छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम

यह 5 सीटर कार, शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में 9 वेरिएंट आते हैं, इसमें छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिटस्म दिया गया है। यह कार हाई क्लास इंटीरियर के साथ आती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।

Sonet में आते हैं ये फीचर्स

  • रियर पार्किंग सेंसर
  • एलईडी लाइट और स्टाइलिश ग्रिल
  • 16 इंच के टायर साइज
  • अलॉय व्हील
  • एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम
  • छह एयरबैग

हाई स्पीड और एडवांस फीचर्स

Kia Sonet में 180 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। कार में डैश कैम और फ्रंट और रियर दोनों जगह कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बिग साइज कार 18.4 kmpl तक की माइलेज देती है। इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रियर सीट पर एसी वेंटर, पावर विंडाे जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ