Royal Enfield और Honda की इन क्रूजर बाइक्स के दीवाने हैं यंगस्टर्स, 13 लीटर का फ्यूल टैंक

Royal Enfield Hunter 350 में 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, इसमें डिस्क ब्रेक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। बाइक में 36 kmpl की हाई माइलेज मिलती है।

Honda Hness CB350

Honda Hness CB350

विज्ञापन

350cc Bikes: बाजार में क्रूजर बाइक्स का अपना ही क्रेज है, इन बाइक्स में 350 सीसी या इससे अधिक पावर का इंजन मिलता है। इनमें सेफ्टी के लिए एडवांस फीचर्स और हाई पिकअप जनरेट होती है। बाजार में ऐसी ही दो स्मार्ट बाइक्स हैं Royal Enfield Hunter 350 और Honda Hness CB350. आइए आपको इन दोनों बाइक्स की कीमत और माइलेज के बारे में बताते हैं।

Royal Enfield Hunter 350 में 13 लीटर का फ्यूल टैंक

यह कंपनी की हाई पावर बाइक है, इसमें आगे और पीछे दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। Hunter 350 में 349.34 cc का सॉलिड इंजन मिलता है, इसमें 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। कंपनी का दावा है कि यह स्टाइलिश बाइक सड़क पर 36.2 kmpl की हाई माइलेज देती है। इस बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक है। सड़क पर आरामदायक सफर के लिए बाइक के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। यह बाइक शुरुआती कीमत 1.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। बाइक में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।

विज्ञापन

Hunter 350 के दमदार फीचर्स

  • 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
  • 177 kg का वजन
  • 800 mm की सीट हाइट
  • सिंपल हैंडलबार
  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम

Honda Hness CB350 में 10 कलर ऑप्शन

बाइक में 348.36 cc का हाई पावर इंजन मिलता है, ये धाकड़ इंजन 20.78 bhp की पावर और 30 Nm का पीक टॉर्क देता है। बाइक में 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इस स्टाइलिश बाइक में तेज रफ्तार के लिए 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम है। Hness CB350 का कुल वजन 181 kg का है। बाइक की सीट हाइट 800 mm की है। होंडा की इस बाइक में 19 इंच के धांसू अलॉय व्हील मिलते हैं। बाइक शुरुआती कीमत 2.09 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है।

Honda Hness CB350

Honda Hness CB350

Honda Hness CB350 के कुछ खास फीचर्स

  • स्प्लिट सीट आती है।
  • फ्रंट में टेलीस्कोपिक और रियर में डबल शॉक सस्पेंशन
  • गोल हेडलाइट
  • रियर व्यू मिरर और सिंपल हैंडलबार
  • डिजिटल कंसोल और हाई एंड एग्जॉस्ट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ