---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Hyundai की इस कार में CNG इंजन, 27 km/kg की माइलेज और कीमत 7 लाख से शुरू

Hyundai Exter में कंपनी 1.2 लीटर का पावरफुल इंजन ऑफर कर रही है, इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं। कार में डैशकैम और सनरूफ जैसे फीचर्स अवेलेबल हैं, यह कार डुअल कलर ऑप्शन और पांच वेरिएंट में आती है।

---विज्ञापन---

CNG car under 12 lakh: पेट्रोल के बढ़ते दामों के चलते इन दिनों लोग सीएनजी गाड़ियां ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन गाड़ियों की रनिंग कॉस्ट कम होती। बाजार में हुंडई की एक कॉम्पैक्ट एसयूवी सीएनजी कार है Exter. 5 सीटर इस कार में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और हाई क्लास इंटीरियर दिया गया है। इसमें स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल और टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील ऑफर किए जा रहे हैं।

View this post on Instagram

---विज्ञापन---

A post shared by Hyundai India (@hyundaiindia)

---विज्ञापन---

रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा 

Hyundai Exter का बेस मॉडल 6.12 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। इसका सीएनजी इंजन 8.43 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है। यह कार 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। इसमें रियर पार्किंग सेंसर, टॉप मॉडल में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर सीट पर एसी वेंट दिए गए हैं। अपने सेगमेंट में यह कार Tata Punch, Hyundai Venue और Maruti Suzuki Fronx को टक्कर देती है। कंपनी का दावा है कि CNG इंजन पर यह कार 27 km/kg की माइलेज देती है।

कार में डैशकैम और सनरूफ

Exter में कंपनी 1.2-लीटर का पावरफुल इंजन ऑफर कर रही है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। यह कार सड़क पर 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कार में डैशकैम और सनरूफ जैसे फीचर्स अवेलेबल हैं, यह कार डुअल कलर ऑप्शन और पांच वेरिएंट में आती है। इसमें 15 इंच के टायर साइज मिलते हैं।

---विज्ञापन---

Hyundai Exter में मिलते हैं ये फीचर्स

  • कार में चार वेरिएंट आते हैं।
  • LED हेडलाइट और टेललाइट।
  • वायरलेस चार्जर।
  • कार में 391 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
  • कार 150 kmph कर टॉप स्पीड देती है।
  • इसमें क्रूज कंट्रोल और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है।

ये भी पढ़ें: सिर्फ 57 मिनट में होती है चार्ज, सिंगल चार्ज पर 320 Km की रेंज, यह है Citroen की सस्ती इलेक्ट्रिक कार

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: TVS Apache के नए ब्लैक एडिशन को टक्कर देती है Bajaj की यह बाइक, 48 की माइलेज और 115 टॉप स्पीड

---विज्ञापन---
First published on: May 19, 2024 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola