---विज्ञापन---

‘गंद फैला पड़ा है मेट्रो में, सब बस देखते रहते हैं’, लड़की पर भड़कीं आंटी, बस इतनी सी बात पर हुईं लाल

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो में का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की और एक आंटी के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। यात्रियों के समझाने के बाद भी आंटी लगातार तेज आवाज में खरी-खोटी सुनाती रहीं।

---विज्ञापन---

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो में अक्सर बवाल और विवाद होते रहते हैं। कभी मारपीट होती है तो कभी कहासुनी, लड़के और लड़कियों की हरकतों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी बीच एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सीट को लेकर एक लड़की और आंटी के बीच तीखी बहस हो रही है। आंटी इतनी भड़की हुईं थीं कि लड़की के मेट्रो से उतर जाने के बाद भी खरी-खोटी सुनाती रहीं।

बताया गया कि पूरा विवाद सीट पर बैठने को लेकर हुआ। आंटी ने सीट पर बैठने के लिए लड़की के साथ बैठे लड़के को उठने के लिए कह दिया, यही बात लड़की को बुरी लगी गई और आंटी से भिड़ गई। वीडियो में लड़की और आंटी दोनों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि क्या ये ट्रेन तुम्हारे बाप की है?

---विज्ञापन---

हालांकि स्टेशन आने के बाद लड़की मेट्रो से उतर गई तो वहीं अन्य लड़कियों और महिलाओं ने आंटी को समझाना शुरू किया तो वह और भड़क गईं। उन्होंने कहा कि ये बिगड़ी हुई लड़की थी, इसे बात करना नहीं आता। मेट्रो में लड़के और लड़कियां ऐसे खड़े होकर सफर करते हैं कि उनमें कोई शर्म ही नहीं है।


आंटी ने कहा कि मेट्रो में गंद फैला पड़ा है, कोई कुछ नहीं कहता। सब बस देखते रहते हैं। ऐसी ही लड़कियां होती हैं, जिन्हें देखकर भी अनदेखा कर जाओ लेकिन उन्हें शर्म नहीं आती। ना लड़कियां ढंग की हैं और ना ही लड़के अच्छे हैं। मां-बाप सोचते हैं कि उनके बच्चे पढ़ने और काम करने गए , उनको क्या पता कि आवारागर्दी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : दुनिया की सबसे छोटी लड़की के साथ खली ने किया मजाक, भड़के लोग; जानें क्यों?

आंटी को अन्य यात्री समझाते रहे लेकिन आंटी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। यात्री समझाते रहे कि लड़की चली गई है, अगर उसने आपको उल्टा बोला तो आपने भी जवाब दिया है। अब शांत रहिए। इस पर आंटी ने कहा कि मैं कहां बोल रही हूं, मैं तो शांत ही हूं।

First published on: May 19, 2024 12:35 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola