गोवा बीच पर रशियन महिला को कुत्तों ने घेरा, सीएम और मंत्री से की ये मांग 

Goa Beach : गोवा में स्ट्रीट डॉग का आतंक बढ़ता जा रहा है, एक रशियन महिला पर कुत्तों ने हमला कर दिया। महिला को स्थानीय लोगों ने बचाया जिसके बाद सीएम और मंत्री के लिए उसने एक वीडियो संदेश बनाया है।

Goa Beach

Goa Beach : गोवा में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। कई बार लोगों ने गोवा में सुविधाओं की कमी की शिकायत की लेकिन अब एक रशियन लड़की ने सीएम और राज्य सरकार से पर्यटकों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की, वरना वह बुरी तरह जख्मी हो चुकी होती।

विज्ञापन

रूस की रहने वाले महिला क्रिस्टीना ने बताया कि उस वक्त कुत्तों के समूह ने उस पर हमला कर दिया जब वह साइकिलिंग कर रही थी। इस तरह की घटनाएं बढ़ने के बाद खुद इस महिला ने एक वीडियो जारी कर सरकार से इस दिशा में कदम उठाने की मांग की है। इतना ही नहीं, महिला ने गोवा की जमकर तारीफ भी की है।

विज्ञापन

महिला का कहना है कि गोवा में सबकुछ ठीक था, लोग भी अच्छे हैं, साफ बीच है लेकिन मैं उस वक्त संकट में फंस गई जब लगभग 10 कुत्तों में मुझे घेर लिया और मेरे पास बचने का कोई तरीका नहीं था। इसी बीच स्थानीय लोग मेरी मदद के लिए आगे आए और उनकी वजह से मेरी जान बच पाई।

क्रिस्टीना नाम की महिला ने एक वीडियो जारी किया और कहा कि सबकुछ ठीक है लेकिन खुले में बहुत कुत्ते घूम रहे हैं। जिसकी वजह से डर का माहौल है। इन कुत्तों को केयर सेंटर में भी रखा जा सकता है। महिला ने कहा कि बीच पर घूमने के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों की सुरक्षा का ख्याल रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन

एक स्थानीय ने इस घटना के बारे में बात करते हुए बताया कि ऐसा कई बार हो चुका है, जब कुत्ते पर्यटकों पर हमला कर देते हैं। यह शायद इसलिए हो रहा है क्योंकि वह खाने की तलाश में यहां आ जाते हैं। सरकार को चाहिए कि इन्हें कहीं सुरक्षित जगह ले आए, जिससे पर्यटकों को परेशानी ना हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ