TVS की इस सस्ती बाइक में हाई क्लास फीचर्स, 65 kmpl की माइलेज

TVS Radeon का कुल वजन 113 kg का है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, इसमें सिंपल हैंडलबार और बड़ी हेडलाइट आती है। बाइक में डिस्क और ड्रम दोनों ब्रेक ऑप्शन अवेलेबल हैं।

tvs radeon

tvs radeon

TVS Radeon high mileage bike: बाजार में एंट्री लेवल बाइक हमेशा हाई डिमांड रहती हैं, इस कड़ी में एक डैशिंग लुक्स बाइक है TVS Radeon. इस बाइक में कंपनी 65 kmpl की हाई माइलेज मिलने का दावा करती है। इसमें 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है, जो हाई स्पीड जनरेट करता है। बाइक सड़क पर 95 kmph की टॉप स्पीड देती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बाइक में एयर कूल्ड इंजन है

TVS की इस स्मार्ट बाइक में 109.7cc का हाई पावर इंजन मिलता है। बाइक में एयर कूल्ड इंजन है, जो लॉन्ग रूट पर जल्दी से हीट नहीं होता। Radeon का धाकड़ इंजन 8.19 PS की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह बाइक Hero Splendor, Honda Livo और Bajaj Discover 110 को टक्कर देती है। यह हाई स्पीड बाइक है।

बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक

TVS की इस बाइक में डिजिटल क्लस्टर दिया गया है, जिसमें रियल टाइम माइलेज, सर्विस इंडिकेटर और स्पीड का पता चलता है। बाइक में 113 किलोग्राम का वजन है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जो इसे लॉन्ग रूट बाइक बनाता है। बाइक में सिंपल हैंडलबार और बड़ी हेडलाइट मिलती है। बाइक 75325 रुपये ऑन रोड प्राइस पर मिलती है।

विज्ञापन
TVS Radeon

TVS Radeon

TVS Radeon में आते हैं ये फीचर्स

  • बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
  • डिस्क और ड्रम दोनों ब्रेक ऑप्शन।
  • साइड-स्टैंड इंडिकेटर और चेन कवर।
  • एलईडी डीआरएल और चौड़ी सीट
  • अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर

ये भी पढ़ें: TVS Apache के नए ब्लैक एडिशन को टक्कर देती है Bajaj की यह बाइक, 48 की माइलेज और 115 टॉप स्पीड

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ