---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Maruti की इस कार ने निकाली Creta और Seltos की हेकड़ी, 27 की माइलेज और कीमत ..

Maruti Grand Vitara hybrid car: बिग साइज हाइब्रिड गाड़ियों की इंडियन कार बाजार में इन दिनों काफी डिमांड है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी की एक धांसू कार है Grand Vitara. यह दमदार कार 101.64 Bhp की पावर देती है। इतना ही नहीं यह कार सड़क पर 27.97 kmpl की माइलेज देती है। कार में […]

---विज्ञापन---

Maruti Grand Vitara hybrid car: बिग साइज हाइब्रिड गाड़ियों की इंडियन कार बाजार में इन दिनों काफी डिमांड है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी की एक धांसू कार है Grand Vitara. यह दमदार कार 101.64 Bhp की पावर देती है। इतना ही नहीं यह कार सड़क पर 27.97 kmpl की माइलेज देती है।

कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन

इस बिग साइज कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। यह कार बाजार में Hyundai Creta, Honda Elevate, Kia Seltos, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq और MG Astor से मुकाबला करती है।

---विज्ञापन---

Maruti Grand Vitara में 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील 

Maruti Grand Vitara में 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं। इस एसयूवी कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) मिलता है। कार में 1490 cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह कार सीएनजी और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ भी आती है।

---विज्ञापन---

कार में 360-डिग्री कैमरा और सेफ्टी के लिए छह एयरबैग 

कार में 360-डिग्री कैमरा और सेफ्टी के लिए छह एयरबैग दिए गए हैं। कार के रियर सीट पर ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकर का एडवांस फीचर मिलता है। कार में हिल असिस्ट कंट्रोल और हेड-अप डिस्प्ले मिलता है। यह धांसू कार शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाती है।

कार के एक लाख से ज्यादा यूनिट की हुई सेल 

कार साल 2023 सितंबर में लॉन्च की गई थी। लॉन्च के एक साल के भीतर अब तक कार के एक लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। फिलहाल इसकी करीब 27000 बुकिंग की डिलीवरी पेडिंग चल रही है। कार का टॉप मॉडल 19.65 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

---विज्ञापन---

Maruti Grand Vitara में 4 व्हील ड्राइव 

Maruti Grand Vitara में टू व्हील ड्राइव और फॉर व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन मिलते हैं। इस न्यू जेनरेशन कार में फिलहाल 9 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस दमदार कार में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। कार में ईबीडी के साथ एबीएस का सिक्योरिटी फीचर मिलता है। कार में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जर मिलता है।

---विज्ञापन---

कार में 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

कार में 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हवादार फ्रंट सीटें पैनोरमिक सनरूफ और एम्बिएंट लाइटिंग मिलती है। Maruti Grand Vitara में हाइब्रिड e-CVT वर्जन भी ऑफर किया जाता है। यह कंपनी की फ्यूचरिस्टिक कार है। जिसमें आरामदायक हैवी सस्पेंशन मिलता है।

First published on: Sep 30, 2023 05:59 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola