Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

Mahindra Scorpio N का सस्ता ऑटोमैटिक वर्ज़न होगा लॉन्च, इन फीचर्स को मिलेगी जगह

अगर आप महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (Scorpio N)का किफायती मॉडल लेने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपने लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। जल्द कंपनी स्कॉर्पियो एन के चुनिंदा वेरीएंट्स में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स पेश करने की तैयारी कर रही है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 14, 2025 12:28

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की तरफ से गुड न्यूज़ आ रही है। कंपनी अब अपनी सबसे लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो एन (Scorpio N) को अब और भी किफायती रूप में लेकर आ रही है। अब जल्द कंपनी स्कॉर्पियो एन के चुनिंदा वेरीएंट्स में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स पेश करने की तैयारी में लगी है। ऐसे में किफायती होने की वजह से ग्राहकों को इस एसयूवी को खरीदना अब और भी आसान हो जाएगा। यह एक फुल साइज़ एसयूवी और सेफ्टी में इसे 5 स्टार रेटिंग भी मिल चुकी है।

---विज्ञापन---

Z4 वेरिएंट में मिलेगा ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

सोर्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के Z4 वेरिएंट में जल्द जी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। ऐसा होने से यह गाड़ी न सिर्फ किफायती होगी बल्कि ग्राहकों के पास भी बेहतर ऑप्शन होगा। दूसरी तरफ बाजार में सेम सेगमेंट की SUVs से इसका मुकाबला और भी तगड़ा होगा। नया मॉडल अगले कुछ हफ़्तों में लॉन्च किया जा सकता है। नए मॉडल सेफ्टी के लिए ABS+EBD, 6 एयरबैग्स, हिल असिस्ट, 3 पॉइंट सीट बेल्ट और सभी टायर्स में डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी।

---विज्ञापन---

इस समय स्कॉर्पियो एन का ऑटोमैटिक वर्ज़न Z6, Z8 और Z8L के तीन वेरीएंट्स में उपलब्ध है। अब नए सस्ते वेरिएंट के आने से इसकी बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद रहेगी। और जो लोग अभी तक इस गाड़ी का सस्ता वेरिएंट तलाश रहे हैं उनके लिए यह गुड न्यूज़ रहेगी।

इंजन और पावर

नया स्कॉर्पियो एन Z4 AT वेरीएंट पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगा। यह वेरीएंट केवल 7 सीटर और 2WD (टू-वील ड्राइव) सेटअप के साथ बाजार में उतारा जाएगा। स्कॉर्पियो एन सिर्फ 5 वेरिएंट में बिकती है, जिसमें Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L शामिल हैं।

इंजन की बात करें तो इस SUV में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीज़ल इंजन का ऑप्शन दिया गया है । इसमें 6-स्पीड मैनुअल या टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रैंस्मिशन के साथ उपलब्ध हैं। देखना होगा नया मॉडल को किस कीमत में उतारा जाता है। अगर कीमत सही रखी तो तो उम्मीद है यह SUV बिक्री के नए रिकॉर्ड बना सकती है।

यह भी पढ़ें 30 दिन में बिकी सिर्फ 11 यूनिट्स, 74% गिरी Hyundai की इस इलेक्ट्रिक कार की बिक्री

 

First published on: Jun 14, 2025 12:26 PM

संबंधित खबरें