हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mahindra ने किया कमाल! Hyundai को छोड़ा पीछे, एक महीने बेच डाली इतनी कारें

Mahindra beat Hyundai: बिक्री के मामले में महिंद्रा ने इस बार हुंडई मोटर इंडिया को भी पीछे छोड़ दिया है। महिंद्रा में फरवरी महीने में कुल 50,420 गाड़ियों की बिक्री की है…

विज्ञापन

Mahindra beat Hyundai: भारत में हर महीने कार कंपनियां अपनी बिक्री की रिपोर्ट जारी करती हैं। इस बार तो महिंद्रा ने कमाल ही कर दिया है। बिक्री के मामले में कंपनी ने इस बार हुंडई मोटर इंडिया को भी पीछे छोड़ दिया है। महिंद्रा में फरवरी महीने में कुल 50,420 गाड़ियों की बिक्री की है जबकि पिछले साल की समान अवधि में यही आंकड़ा 42,401 यूनिट्स की बिक्री का था वहीं, इसी साल जनवरी में कंपनी ने 50,659 यूनिट्स की बिक्री की थी इस बार बिक्री के मामले में पीछे रह गई है पिछले महीने कंपनी ने 48,727 कारों की बिक्रीकी है जबकि इस साल जनवरी महीने में कंपनी ने कुल 54,003 कारों की बिक्री की थी वहीं पिछले साल की फरवरी में कंपनी ने 50,201 कारों की बिक्री की थी।

कैसे आगे निकली महिंद्रा ?

बिक्री के मामले में महिंद्रा ने इस बार हुंडई को धूल चटा दी है। और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है नई कारों का लॉन्च होना जबकि हुंडई के पास क्रेटा EV के अलावा ज्यादा कुछ नया नहीं था। Mahindra की  BE 6 और XEV 9e इलेक्ट्रिक SUVs ने आते ही बाजार में अपना कब्ज़ा ज़माना शुरू कर दिया है। पहले ही इन दोनों गाड़ियों को   30179 बुकिंग मिली जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

ग्राहकों  को पसंद आ रही हैं दोंनो SUV

महिंद्रा के मुताबिक  XEV 9e को 56% बुकिंग मिली जबकि BE 6 को 44% बुकिंग मिली है। कीमत की बात करें तो महिंद्रा BE 6 की कीमत 18.90 लाख रुपये है जबकि XEV 9e की कीमत 21.90 लाख रुपये से शुरू होती हैं।कंपनी  भविष्य में और भी नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन

500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

सेफ्टी फीचर्स की बात करें BE 6 और XEV 9e में 7 एयरबैग, लेवल 2 ADAS सूट, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गये हैं। बैटरी और रेंज की बात करें तो महिंद्रा BE 6 और XEV 9e में 59 kWh और 79 kWh के दो बैटरी पैक में हैं। फुल चार्ज में ये दोनों ही 500 से ज्यादा की रेंज ऑफर करती हैं। DC फ़ास्ट चार्जर के साथ बैटरी केवल 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज होती है। बैटरी पर कंपनी की तरफ से लाइफटाइम वारंटी दे रहा है।

यह भी पढ़ें: Honda का नया 125cc स्कूटर जल्द होगा लॉन्च! TVS Ntorq की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola