Kia Price hike: कुछ साल पहले तक साल में एक या दो बार ही वाहनों की कीमतों में इजाफा देखने को मिलता था, लेकिन अब वक़्त बदल चुका है। अब तक करीब 1.16 मिलियन कारें बेच चुकी किआ इंडिया (Kia India) ने घोषणा कर दी है कि उसकी कारें खरीदना अब 3% तक महंगा हो जाएगा। यानी एक अप्रैल से पहले-पहले आप कंपनी की कार खरीद लेते हैं तो आपको ज्यादा कीमत चुकानी नहीं होगी, क्योंकि एक अप्रैल से आपकी जेब पर काफी असर पड़ने वाला है। अब सवाल ये है कि आखिर किआ इंडिया, क्यों अपनी गाड़ियों की कीमतों बढ़ोतरी करने जा रही है? आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में…
क्यों महंगी होने जा रही हैं Kia की कारें
भारत में इस समय Kia कुल तीन कारें बेचती है, जिसमें Sonet, Seltos और Carens शामिल है। कीमतें बढ़ाने के पीछे इनपुट कॉस्ट, कमोडिटी की कीमतों की बढ़ोतरी को जिम्मेदार ठहराया गया है। इस साल कंपनी पहली बार कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है, लेकिन जानकारों की मानें तो अगले कुछ महीनों में फिर से कीमतों में इजाफा किया जा सकता है और इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। किआ की गाड़ियां बहुत ज्यादा बेहतर तो नहीं होती, ऐसे में आप किसी अन्य ब्रांड की एसयूवी या एमपीवी के बारे में विचार कर सकते हैं।
किआ ने दिया बयान
किआ इंडिया के नेशनल हेड – सेल्स और मार्केटिंग, हरदीप सिंह बराड़ ने कहा, “किआ में, हम लगातार अपने ग्राहकों को प्रीमियम और तकनीकी रूप से बेहतर प्रोडक्ट्स देने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि, लगातार बढ़ोतरी के कारण कमोडिटी की कीमतें और बढ़ती इनपुट लागत के कारण, हम वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर हैं।
1.16 मिलियन कारें
किआ इंडिया ने बताया कि उसने अब तक भारत और ओवरसीज़ मार्केट में करीब 1.16 मिलियन कारों की बिक्री की है। इस बिक्री में Seltos की 6,13,000 यूनिट्स, Sonet की 3,95,000 यूनिट्स और Carens की 1,59,000 यूनिट्स की बिक्री की है।
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
13 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines