---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

बस 13000 में मिल रही Hyundai की यह स्टाइलिश कार, ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और बहुत कुछ

Hyundai Grand i10 Nios: युवाओं को स्टाइलिश और शानदार फीचर्स वाली कार पसंद है, बशर्ते इनकी कीमत कम हो। इसी सेगमेंट में हुंडई की एक धांसू कार है Grand i10 Nios. कंपनी ने इस कार को खास फैमिली, नौकरीपेशा लोगों और लॉन्ग रूट जर्नी के लिए सूटेबल बनाया है। आइए आपको इसके फीचर्स और कीमत […]

---विज्ञापन---

Hyundai Grand i10 Nios: युवाओं को स्टाइलिश और शानदार फीचर्स वाली कार पसंद है, बशर्ते इनकी कीमत कम हो। इसी सेगमेंट में हुंडई की एक धांसू कार है Grand i10 Nios. कंपनी ने इस कार को खास फैमिली, नौकरीपेशा लोगों और लॉन्ग रूट जर्नी के लिए सूटेबल बनाया है। आइए आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Hyundai Grand i10 Nios में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन

Hyundai Grand i10 Nios में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 83 PS की पावर क्षमता रखता है और 114 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। खास बात यह है कि इस धाकड़ कार में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों वर्जन ऑफर किया जाते हैं।

---विज्ञापन---
Hyundai Grand i10 Nios price, Hyundai Grand i10 Nios mileage, auto news, cars under 6 lakhs, cng cars

फाइल फोटो

Hyundai Grand i10 Nios में मैनुअल और ऑटोमैटिक

बाजार में इस दमदार कार के पांच ट्रिम Era, Manga, Sportz Executive, Sportz and Asta मिलतते हैं। Hyundai Grand i10 Nios में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं। कार का डीजल वर्जन 26.2 kmpl की माइलेज देता है।

सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल

कार में सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ISOFIX एंकर का फीचर दिया गया है। कार का पेट्रोल और सीएनजी वर्जन 20.7 kmpl की माइलेज देता है। यह हाई परफॉमेंस कार है।

---विज्ञापन---

69 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीदें

Hyundai Grand i10 Nios शुरुआती कीमत 5.69 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में मिलती है। कार को महज 69,000 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर भी खरीदा जा सकता है। इसके लिए आपको बस पांच साल के लिए 9.8 फीसदी ब्याजदर के लिए प्रतिमाह 13,075 रुपये किस्त देनी होगी। डाउन पेमेंट में बदलाव कर प्रतिमाह किस्त तय की जा सकती है। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी हुंडई डीलरशिप पर जाना होगा।

Hyundai Grand i10 Nios price, Hyundai Grand i10 Nios mileage, auto news

फाइल फोटो

हिल असिस्टेंट और रियर वेंट्स के साथ आती है यह कार 

कार में छह एयरबैग, EBD, ABS, हिल असिस्टेंट, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो हेडलाइट्स और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप फीचर है। Hyundai Grand i10 Nios बाजार में maruti suzuki swift और renault triber को टक्कर देती है।

---विज्ञापन---

6 मोनोटोन और दो ड्यूल टोन कलर ऑप्शन

कार में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ आठ इंच के इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और एक वायरलेस फोन चार्जर दिया गया है। Hyundai Grand i10 Nios 6 मोनोटोन और दो ड्यूल टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार में शानदार अलॉय व्हील दिए गए हैं।

First published on: Jul 06, 2023 03:11 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola