Nissan Gravite

कैसी है सिर्फ 5.65 लाख में लॉन्च हुई 7-सीटर Nissan Gravite? वीडियो में देखें हर डिटेल

अगर आप एक अंडर बजट फैमिली का ढूंढ रहे हैं, तो Nissan Gravite को शॉर्ट लिस्ट करने से पहले ये वीडियो जरूर देखें, क्योंकि इसमें मिलेगी आपको इस गाड़ी की हर जरूरी डिटेल्स.

Nissan Gravite Walkaround: Nissan ने भारतीय बाजार में अपनी नई Gravite MPV लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये रखी गई है. यह MPV आकर्षक और SUV-स्टाइल डिजाइन के साथ आती है. इसके फ्रंट में हनीकॉम्ब मेश पैटर्न वाली बड़ी हेक्सागोनल ग्रिल, एंगुलर LED हेडलैम्प्स और क्रोम कनेक्टिंग स्ट्रिप दी गई है. नीचे की ओर स्लिम ग्रिल और C-शेप फॉग लैंप इंसर्ट्स मिलते हैं. आगे और पीछे स्किड प्लेट, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और चारों ओर बॉडी क्लैडिंग इसे मजबूत और प्रीमियम लुक देते हैं. पीछे की तरफ नए टेललैंप्स, क्रोम स्ट्रिप और ‘Gravite’ बैजिंग दी गई है.

विज्ञापन

नई Gravite में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. इसका माइलेज मैनुअल में करीब 19.3 किमी/लीटर और AMT में लगभग 19.6 किमी/लीटर तक है.

विज्ञापन

फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस चार्जिंग, ऑटो हेडलैंप और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे आधुनिक विकल्प मिलते हैं. शुरुआती ग्राहकों को एयर प्यूरीफायर, एम्बिएंट लाइटिंग और नेक पिलो जैसे अतिरिक्त लाभ भी दिए जाएंगे. सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, TPMS, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं.

कंपनी ने यह भी बताया है कि Gravite के अलावा जल्द ही Tekton SUV और एक नई 7-सीटर C-सेगमेंट SUV भी भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ