कल लॉन्च होगी नई Tata Punch EV Facelift, बड़ी बैटरी और 500+ KM रेंज से मचाएगी धूम, इतनी हो सकती है कीमत

Tata Motors अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV Punch EV को नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है. फेसलिफ्ट मॉडल में बड़ी बैटरी, ज्यादा रेंज और अपडेटेड डिजाइन मिलने की उम्मीद है.

Tata Punch EV Facelift

कल लॉन्च होगी नई Tata Punch EV Facelift.

विज्ञापन

Tata Punch EV Facelift: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग के बीच Tata Motors अपनी एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV Punch EV को नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी 20 फरवरी को Punch EV फेसलिफ्ट पेश करेगी, जो 2024 में लॉन्च के बाद इसका पहला बड़ा अपडेट होगा. इस बार कार में सिर्फ लुक ही नहीं बदलेगा, बल्कि बड़ी बैटरी और बेहतर रेंज जैसी अहम खूबियां भी मिलने की उम्मीद है. आइए जानते हैं नई Tata Punch EV फेसलिफ्ट में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है.

बड़ी बैटरी और ज्यादा रेंज

मौजूदा Punch EV में 25kWh और 35kWh की दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. अपडेट के बाद छोटा 25kWh पैक हटाया जा सकता है और 35kWh बेस वेरिएंट बन सकता है. इसके साथ ही एक नई और बड़ी बैटरी जोड़ने की तैयारी है, जिससे कार की ड्राइविंग रेंज में बड़ा इजाफा होगा.

विज्ञापन

40kWh या 45kWh बैटरी की उम्मीद

नई Punch EV में Nexon EV वाला 45kWh बैटरी पैक दिए जाने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, कार के छोटे साइज और कीमत को संतुलित रखने के लिए पहले इस्तेमाल हो चुका 40.5kWh बैटरी पैक भी दिया जा सकता है. कंपनी के टीजर के मुताबिक, फेसलिफ्ट मॉडल ने एक बार चार्ज में 593.6 किमी की दूरी तय की है, जो बड़ी बैटरी की ओर इशारा करता है.

फ्रंट डिजाइन में बदलाव

विज्ञापन

फेसलिफ्ट के साथ कार के फ्रंट लुक में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे. LED डे-टाइम रनिंग लाइट अब बीच से जुड़ी नहीं होगी. इसके अलावा नया बंपर और थोड़ा बड़ा व अलग दिखने वाला हेडलैंप हाउसिंग दिया गया है, जिससे कार का फ्रंट पहले से ज्यादा मॉडर्न लगेगा.

पीछे मिलेगा नया लाइट सेटअप

विज्ञापन

कार के रियर में ICE Punch फेसलिफ्ट जैसा कनेक्टेड टेललैंप डिजाइन दिया जाएगा. इससे पीछे से कार का लुक ज्यादा प्रीमियम और अप-टू-डेट नजर आएगा.

इंटीरियर में मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स

विज्ञापन

केबिन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, क्योंकि Punch EV पहले से ही कई आधुनिक फीचर्स के साथ आती है. इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग व्हील डिजाइन, फिजिटल कंट्रोल्स और बेहतर सीट सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते रहेंगे. नए मॉडल में सीटों पर अतिरिक्त बोल्स्टर भी जोड़े जा सकते हैं.

कितनी हो सकती है कीमत?

विज्ञापन

फिलहाल Punch EV की कीमत 9.99 लाख से 14.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. फेसलिफ्ट मॉडल में बड़ी बैटरी और अपडेट्स के कारण कीमत में 1 से 2 लाख रुपये तक बढ़ोतरी होने की संभावना है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ