Swift और Punch को भूल जाएंगे लोग, 6 एयरबैग के साथ आ रही यह धाकड़ SUV, कीमत भी 10 लाख से कम
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Hyundai Exter: इंडियन कार बाजार में एसयूवी कार काफी डिमांड में है। इसी को देखते हुए हुंडई अपनी नई धाकड़ एसयूवी Exter को जल्द ही लॉन्च करने वाला है। हाल ही में इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें छह एयरबैग मिलेंगे। इसका मुकाबला कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा की पंच और हैचबैक में मारुति सुजुकी की स्विफ्ट से किया जा रहा है।
कंपनी Hyundai Exter में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन देगी। खास बात यह है कि इसमें सीएनजी वर्जन भी मिलेगा। यह कार लगभग 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगी। कार में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिल सकता है। इस कार में डुअल-टोन एलॉय व्हील, रूफ रेल्स मिलेंगे। कार में कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक ग्रिल और फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट इसे ओरों से अलग बनाता है।

फाइल फोटो
कार की लंबाई करीब 3.8 मीटर है। फिलहाल हुंडई ने अपनी इस कार की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है यह कार 10 लाख रुपये से कम कीमत में लॉन्च होगी। यह कंपनी की Venue और Creta के बीच के गैप को भरेगी। कार में पांच ट्रिम मिलेंगे और यह 5 सीटर स्टाइलिश कार है। इसका खाकी रंग अभी से युवाओं की पहली पसंद बन चुका है। कार का बॉक्सी लुक है। इसमें एच-पैटर्न वाली एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप दिए गए हैं और यह स्प्लिट हेडलैंप सेट के साथ आती है।

फाइल फोटो
Suzuki Swift शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम पर मिलती है। इसमें 1197 cc का इंजन है। इसमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं। Maruti की यह कार 88.5 Bhp तक पावर जेनरेट करती है और इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग, ADAS सिस्टम है जो स्पीड अधिक होने, कार से अधिक नजदीक किसी के होने पर अलर्ट जारी करती है। इसमें 318 L का बड़ा बूट स्पेस है।
Tata Punch शुरुआती कीमत 6 लाख से 9.47 लाख एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार की लंबाई 3827 mm, चौड़ाई 1742 mm है। इसमें MT और AMT दो ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं। पंच मैनुअल और ऑटोमेटिक में 20.09 kmph की माइलेज देती है। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटो-फोल्ड ओआरवीएम और आईआरए-कनेक्टेड कार जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 16 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: