---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

5 सेकंड में पकड़ती है 100 Kmph स्पीड, नए लुक में नजर आएगी Hyundai की यह सेडान कार, जानें डिटेल

Sedan Cars: Hyundai की इंडियन कार मार्केट में कई सेडान कार हैं। इनमें से कंपनी की Hyundai Elantra जल्द ही आपको नए लुक और फीचर्स के साथ मिलेगी। दरअसल, हाल ही में इसके नए वर्जन को शंघाई ऑटो शो में पेश किया गया है। 2024 में लोगों के लिए उपलब्ध हो सकती है कार एक्सपर्ट […]

---विज्ञापन---

Sedan Cars: Hyundai की इंडियन कार मार्केट में कई सेडान कार हैं। इनमें से कंपनी की Hyundai Elantra जल्द ही आपको नए लुक और फीचर्स के साथ मिलेगी। दरअसल, हाल ही में इसके नए वर्जन को शंघाई ऑटो शो में पेश किया गया है।

2024 में लोगों के लिए उपलब्ध हो सकती है

कार एक्सपर्ट संभावना जता रहे हैं कि ग्लोबल मार्केट के बाद यह कार अब जल्द भारत में भी पेश की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार साल 2024 में लोगों के लिए उपलब्ध हो सकती है। लेकिन कार लवर्स में Elantra की दीवानगी इतनी है कि यह समय भी कम है।

---विज्ञापन---
2024 Hyundai Elantra N, hyundai cars, sedan cars, petrol cars

2024 Hyundai Elantra N (1)

निचले हिस्से में रेड हाइलाइट दे रही अट्रैक्टिव लुक 

चीन के ऑटो शो में पेश नई 2024 Hyundai Elantra N में स्पोर्टी लुक है। कंपनी ने इसे फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया है। इसमें शार्प LED हेडलैंप, ग्रिल इंसर्ट, बम्पर पर एक बड़ा सेंट्रल एयर इंटेक दिया गया है। इसके अलावा बॉडी के निचले हिस्से में रेड हाइलाइट मिलेंगी, जो इसे अट्रैक्टिव लुक दे रही हैं।

टॉप स्पीड 250 kmph है

2024 Hyundai Elantra N में 2.0L चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह इंजन 289 PS की पावर और 392 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें 19 इंच के बड़े व्हील्स दिए गए हैं। इसकी टॉप स्पीड 250 kmph है। यह कार 5.3 सेकंड में 0 से 100 Kmph की रफ्तार पकड़ लेती है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 19, 2023 01:38 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola