इस कंपनी की गाड़ियों की हो रही ताबड़तोड़ बिक्री, जानें कौन सी SUV सेल में बनी नंबर 1
Edited By Amit Kasana

Hyundai cars
Edited By Amit Kasana

Hyundai cars
Hyundai: साउथ कोरियन कंपनी हुंडई भारत के कार बाजार में अपनी विश्वसनीय पहचान रखती है। आंकड़ों पर गौर करें तो बीते अगस्त में कंपनी ने देश में अपनी कुल 53,830 यूनिट्स की सेल की है। जबकि साल 2022 अगस्त में यह संख्या 49,510 यूनिट्स थी।
आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने जुलाई 2023 के आंकड़ें देखें तो कंपनी ने अपनी गाड़ियों की कुल 50,701 यूनिट्स की सेल की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते अगस्त में Hyundai Creta सेल में नंबर एक पर रही। इसकी कुल 13,832 यूनिट्स की सेल हुई। दूसरे नंबर पर Hyundai Venue के 10,948 यूनिट्स बिके।
कंपनी की हाल ही में लॉन्च हुई Hyundai Exter के कुल 7,430 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, चौथे नंबर पर Hyundai Grand i10 के कुल 7,306 यूनिट्स सेल हुई। इसके बाद पांचवें नंबर पर Hyundai i20 4,896 यूनिट्स, Hyundai Aura के 4,892 यूनिर्ट्स बिके हैं।
Hyundai Creta की बात करें तो यह कार 21 kmpl की माइलेज देती है। कार में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन आता है। यह सड़क पर 113 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क देती है। कार में सात कलर ऑप्शन मिलते हैं। 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।
कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प है। यह शुरुआती कीमत 10.87 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसमें में सेफ्टी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), फ्रंट और रियर में एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स हैं।
हाल ही में Hyundai Venue Knight edition लॉन्च किया गया है। यह कार शुरुआती कीमत 7.77 लाख रुपये एक्स शोरूम आती है। इसमें 11 कलर ऑप्शन आते हैं। यह 5-सीटर कार है और इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। कार में छह एयरबैग दिए गए हैं। इसमें 83 PS की पावर मिलती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: