Hyundai Creta EV की सुगबुगाहट, सिंगल चार्ज में देगी 400 KM रेंज
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Hyundai Creta: हुंडई अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली में एसयूवी में से एक क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन ला सकती है। हाल ही में चेन्नई-बैंगलोर एक्सप्रेसवे पर इसकी टेस्टिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। यह पहली बार नहीं है तब इंडियन कार मार्केट में क्रेटा के ईवी वर्जन की बात हो रही है। इससे पहले भी इस धाकड़ एसयूवी के इलेट्रिक वर्जन के बारे में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा है।
चेन्नई-बैंगलोर एक्सप्रेसवे पर हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इसमें कोई रेडिएटर नहीं दिखा। जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रिक क्रेटा क्रॉसओवर का कोडनेम SU2i EV रखा गया है। यह नई कार आईसी-इंजन प्लेटफॉर्म पर मिलने का अनुमान है।

बताया जा रहा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 400 किलोमीटर तक चलेगी। इसमें 100 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है। इसमें 39.2 kWh का बैटरी पैक होगा। हालांकि कंपनी ने अभी क्रेट ईवी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि बाजार में यह कार 20 लाख से अधिक एक्स शोरूम प्राइस पर मिलेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: