Renault की सबसे सस्ती 7 सीटर कार 23 जुलाई को होगी लॉन्च, इस बार होंगे ये बड़े बदलाव

Renault Triber facelift : देश में बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड खूब देखने को मिल रही है। इस सेगमेंट में Renault अपमी फेसलिफ्ट Triber को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बार नया मॉडल कई अच्छे फीचर्स से लैस होगा।

renault triber

कार निर्माता कंपनी Renault,भारत में अपनी अपडेटेड और किफायती MPV ट्राइबर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है लगातार इस नए मॉडल को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। काफी समय से Triber में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिले। इस गाड़ी में नयापन ना होने की वजह से ग्राहकों ने इससे दूरी बना ली जिसकी वजह से इसकी बिक्री पर असर पड़ा है। पहली बात ट्राइबर को 19 जून 2019 में लॉन्च किया था। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अब कंपनी 23 जुलाई को Triber facelift को लॉन्च कर सकती है । आइये जानते हैं क्या खास और नया इसमें देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

डिजाइन में नयापन

 Triber facelift में इस बार की बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नई LED हेडलाइट्स और बम्पर देखने को मिलेंगे इसके अलावा कार के साइड प्रोफाइल को भी चेंज किया जाएगा और इसके रियर प्रोफाइल में नई टेल लाइट्स में इसमें देखने को मिलेगी। इसके अलावा नए फीचर्स को भी इसमें शमिल किया जाएगा। स्पेस पहले की तरफ समान रहने वाला है।

विज्ञापन

इंटीरियर की बात करें तो नए मॉडल में नया डैशबोर्ड देखने को मिलेगा, जो अपने मौजूदा मॉडल से काफी ने और फीचर्स लोडेड होगा इस गाड़ी में 7 लोगों एक बैठने की जगह होगी। लेकिन 3rd Row में 2 छोटे बच्चे ही बठे सकेंगे। जबकि 5 बड़े लोग आसानी से बैठे सकते हैं। कंपनी को उम्मीद है नए मॉडल से बिक्री में इजाफा होगा।

विज्ञापन

इंजन और पावर

इंजन की बात करें तो नई ट्राइबर में 1.0Lका पेट्रोल इंजन जो 72hp की पावर जनरेट करेगा। इसे 5 स्पीड  मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उतारा जाएगा है।  माना जा रहा है कि इस गाड़ी में टर्बो इंजन की कमी देखने को मिल सकती है। कीमत की बात करें तो नए मॉडल की कीमत 6.14 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला Maruti Ertiga से होगा।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ