Hyundai Aura का किफायती AMT वेरिएंट हुआ लॉन्च, अब ड्राइविंग का बढ़ेगा मजा

Hyundai Aura S AMT : हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार AURA को अब नए अफोर्डेबल AMT ट्रांसमिशन के साथ बाजार में उतार दिया है। AURA में अब नया S AMT वेरिएंट मिलेगा इस नए वेरिएंट के जरिये कंपनी यंग इंडियन बायर्स को टारगेट करेगी।

Hyundai

Hyundai Aura S AMT: देश में कॉम्पैक्ट सेडान कारों की बिक्री अब धीरे-धीरे गिर रही है, क्योंकि अब लोग कॉम्पैक्ट एसयूवी की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। लेकिन अभी भी कार कंपनियां कॉम्पैक्ट सेडान कारों को बचाने में लगी हैं। अपने आप को मजबूत करने में लगी है। हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार AURA को अब नए अफोर्डेबल AMT ट्रांसमिशन के साथ बाजार में उतार दिया है। AURA में अब नया S AMT वेरिएंट मिलेगा इस नए वेरिएंट के जरिये कंपनी यंग इंडियन बायर्स को टारगेट करेगी। AURA अपने सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश सेडान कार है और इसमें कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं। कीमत की बात करें तो Aura S AMT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8,07,700 रुपये है। आइये जानते हैं कौन-कौन से फीचर्स आपको इसमें मिलेंगे…

Aura S AMT कीमत

Variant Price (Ex-showroom) INR
Aura S AMT 8,07,700

Hyundai AURA S AMT वेरिएंट में शामिल हुए ये फीचर्स

  1. 6 एयरबैग्स
  2. इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
  3. हिल स्टार्ट अस्सिट कंट्रोल (HAC)
  4. LED डेटाइम रनिंग लैम्प्स (DRLs)
  5. टायर्स प्रेशर मोनिटरिंग सिस्टम
  6. आउटसाइड रियर व्यू मिरर और इलेक्ट्रिक फोल्डिंग एंड टर्न इंडीकेटर्स

नए वेरिएंट के लॉन्च पर हुंडई मोटर इंडिया के निदेशक और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर।तरुण गर्ग ने कहा कि “हुंडई ऑरा एस एएमटी में एडवांस्ड एएमटी ट्रांसमिशन ऑफर किया है जिससे ग्राहकों को ड्राइविंग के दौरान बेहतर आराम मिलेगा यह एक किफायती मॉडल साबित होगा।

डिजाइन में नहीं हुआ कोई बदलाव

 Hyundai के AURA S AMT वेरिएंट के डिजाइन से लेकर इंटीरियर और स्पेस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस कार में 5 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। जबकि सामान रखने के लिए इसमें 402 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। अगर 2nd रो को फोल्ड कर दिए जाये तो स्पेस काफी बढ़ जाएगा।

इंजन की बात करे तो Aura में 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है जो CNG ऑप्शन के साथ भी आता है। यही इंजन i 10 को भी पावर देता है। हर मौसम में यह इंजन ब्धिता प्रदर्शन करता है। भारत में नई Aura का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर और होंडा अमेज होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ