---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

लोगों की फेवरेट है Hyundai की यह SUV, दबाकर हो रही सेल, 1497cc का इंजन और 7 कलर ऑप्शन

Hyundai Creta में स्टाइलिश ग्रिल दी गई है, इसमें एलईडी टेललैंप सेटअप मिलता है। कार में 10.25-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एच शेप के एलईडी डीआरएल और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।

---विज्ञापन---

Hyundai 5 seater SUV: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई अपनी कार में एडवांस और लेटेस्ट फीचर्स देता है। कंपनी की सबसे हाई सेल एसयूवी है क्रेटा। इस कार में एक या दो नहीं कुल तीन 1482 cc, 1493 cc और 1497 cc पावर इंजन मिलता है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आती है। आंकड़ो पर गौर करें तो अप्रैल 2024 में कंपनी की कुल 50201 यूनिट्स गाड़ियों की सेल हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा 15447 यूनिट्स हुंडई क्रेटा की बिक्री हुई है, जबकि अप्रैल 2023 में इसकी 14186 यूनिट्स की सेल हुई थी। यह 5 सीटर SUV कार है, जो शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है।

---विज्ञापन---

दो ट्रांसमिशन और एडवांस सेफ्टी फीचर्स

कार में सात वेरिएंट और दो ट्रांसमिशन मैनुअल और ऑटोमैटिक दिए गए हैं। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस मिलता है, यह कार एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और हिल होल्ड कंट्रोल के साथ ऑफर की जा रही है। हुंडई की बिग साइज कार में 20 kmpl तक की माइलेज जनरेट होती है। कार का टॉप मॉडल 20.14 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है।

---विज्ञापन---

10.25-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

Hyundai Creta में स्टाइलिश ग्रिल दी गई है, इसमें एलईडी टेललैंप सेटअप आता है। कार में 10.25-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा रहा है, जो इसके इंटीरियर को हाई क्लास बनाता है। कार में एच शेप के एलईडी डीआरएल मिलते हैं, इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी का फीचर अवेलेबल है।

Hyundai Creta में यह शानदार फीचर्स

  • डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम
  • हवादार फ्रंट सीटें और सराउंड व्यू मॉनिटर
  • पावर्ड ड्राइवर सीट और एलईडी लाइट
  • 1.5 लीटर का इंजन और 113 bhp की पावर

ये भी पढ़ें: 7 लाख से कम कीमत, 26 की माइलेज; Tata की इस फैमिली कार में शानदार फीचर्स

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Ampere VS TVS VS Ather: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स का महामुकाबला, कौन निकलेगा रेस में आगे?

First published on: May 20, 2024 07:15 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola