---विज्ञापन---

7 लाख से कम कीमत, 26 की माइलेज; Tata की इस फैमिली कार में शानदार फीचर्स

Tata Punch में मैनुअल ट्रांसमिशन आता है, कार में 16 इंच के टायर साइज और 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। कार में 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

Compact suv cars under 7 lakhs: बाजार में मिड सेगमेंट गाड़ियों की बिक्री ज्यादा होती है। इसी सेगमेंट में एक कार है टाटा की पंच। इस कार में ईवी, सीएनजी और पेट्रोल तीनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि कार का CNG वर्जन 26.99 km/kg की माइलेज देता है, इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो इसे पहाड़ों और खराब रास्तों पर हाई पिकअप देता है। कार का बेस मॉडल 6.12 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

Tata Punch में 187 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस

कार को Global NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार मिले हुए हैं। कंपनी अपनी इस बॉक्सी लुक कार में 1199 cc का इंजन देती है। Tata Punch में 187 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस है, जिससे टूटी सड़कों पर इसे चलाने में दिक्कत नहीं होती है। दरअसल, ग्राउंड क्लीयरेंस जमीन और कार के प्लेटफॉर्म के बीच की दूरी को कहते हैं।

---विज्ञापन---

टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एडवांस फीचर्स

कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, इस बेक्रिंग सिस्टम से हादसों से बचाव करने में मदद मिलती है। इस कार में चार वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं, कार में रियर सीट पर एसी वेंट और पावर विंडो मिलते हैं।

कार में 16 इंच के बड़े टायर साइज

कार में मैनुअल ट्रांसमिशन आता है। यह कार पेट्रोल पर 18.8 kmpl तक की माइलेज निकाल लेती है। इस कार में 16 इंच के बड़े टायर साइज दिए गए हैं, कार के टॉप वेरिएंट में कंपनी अलॉय व्हील भी ऑफर कर रही है।

---विज्ञापन---

Tata Punch में मिलते हैं ये फीचर्स

  • 5 सीटर कार में डुअल कलर ऑप्शन
  • 5 स्पीड गियरबॉक्स
  • मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
  • 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क
  • एलईडी हेडलाइट और टेललाइट
  • दो ड्राइविंग मोड सिटी और ईको

ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift का क्यों करें इंतजार? Tata दे रहा Swift की कीमत पर ये शानदार कार; जानें डिटेल

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Ampere VS TVS VS Ather: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स का महामुकाबला, कौन निकलेगा रेस में आगे?

First published on: May 20, 2024 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola