How to maintain ev battery life details in hindi: सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। जानकारों की मानें तो कार में मिलने वाली बैटरी की औसतन उम्र लगभग 8 साल या 100000 किलोमीटर (जो पहले हो जाए) होती है। ऐसे में अगर हम अपनी ईवी कार की बैटरी के रखरखाव में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो उसकी उम्र बरकरार रख सकते हैं।
कार का यह फीचर रखता है बैटरी का टेम्परेचर कंट्रोल
कार बैटरी की उम्र के अलावा आप बैटरी को कैसे चार्ज करते हैं, आपके कार चलाने का तरीका आदि पर भी उसकी लाइफ डिपेंड करती है। हमेशा कार को तेज गर्मी से बचाएं। इसके लिए कार को शेड में पार्क करें या छाए में खड़ा करके चार्ज कर सकते हैं। वैसे ईवी कार में automated temperature control system लगा हुआ होता है लेकिन यह केवल चलती कार में काम करता है। यह तब काम नहीं करता जब जब कार पार्क हो। सड़क पर तय मानकों के अनुसार समान गति में ड्राइव करें। बार-बार रेस देने और ओवरटेक करने से बचें।
बैटरी पूरी खत्म होने से पहले चार्ज करना
बैटरी चार्ज करने के लिए कभी भी उसके पूरा खत्म होने तक का इंतजार न करें। जब 10 से 20 फीसदी बैटरी बची हो तो उसे चार्ज कर लें। इसी तरह 100 परसेंट की बजाए बैटरी 80 फीसदी तक चार्ज कर कार चलाएं। गाड़ियों में battery management system लगा रहता है जो बैटरी को क्षमता से अधिक चार्ज या डिस्चार्ज होने को कंट्रोल करता है।
फास्ट चार्जर का कम यूज करें
इलेक्ट्रिक कारों में फास्ट चार्जर का भी ऑप्शन होता है तो सामान्य चार्ज से बेहद कम समय में बैटरी को चार्ज करता है। साउथ दिल्ली में MG के शोरूम में मैनेजर संतोष कुमार के अनुसार फास्ट चार्जर कम समय में बैटरी में ज्यादा करंट सप्लाई करता है। इससे बैटरी तो कम समय में चार्ज हो जाती है लेकिन इससे बैटरी पर एडिशन दबाव पड़ता है। ऐसे में हमें केवल इमरेंसी के समय में ही फास्ट चार्जर का यूज करना चाहिए। रोजाना फास्ट चार्जर यूज करने बैटरी जल्दी खराब होने का खतरा बना रहता है।
वीडियो पर क्लिक कर देखें how to extend ev battery life
फुल चार्ज करे लंबे समय तक व्हीकल खड़ा न करें
बैटरी को फुल चार्ज रखकर लंबे समय तक व्हीकल को खड़े रहने और उसके न चलने के पर भी बैटरी पर असर पड़ता है। ऐसे में खड़ी कार में बैटरी अपनी एनर्जी बचाने के लिए स्ट्रगल करती है। इसी तरह बेहद कम चार्ज होने पर भी बैटरी खराब होने या डाउन होने का खतरा बना रहता है।
वीडियो पर क्लिक कर देखें how to extend ev battery life
संबंधित खबरें
कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
6 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
8 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
11 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
12 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines