होंडा अमेज अपने सेगमेंट की एक बेहतरीन सेडान कार है इस कार की कीमत भले ही ज्यादा, हो लेकिन इसमें क्वालिटी से लेकर भरोसेमंद इंजन आपको मिलता है। पिछले महीने होंडा अमेज की 3583 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 2678 यूनिट्स की बिक्री का था। ऐसे में इस बार अमेज की 905 यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं। जिसे इस कार की YOY सेल में 34% का इजाफा हुआ है। वहीं इस साल मार्च महीने में इसका मार्केट शेयर 11.15% रहा है। अमेज ऐसे ग्राहकों को ज्यादा आकर्षित करती है जो हाई क्वालिटी कार खरीदना पसंद करते हैं। आइये जानते हैं अमेज की कीमत और फीचर्स के बारे में…
अमेज में लगा है भरोसेमंद इंजन
नई जेनरेशन अमेज में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है जो 90 PS की पावर और 110 Nm का टॉर्क मिलेगा। इसमें मैन्युअल और CVT ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी। मैनुअल ट्रांसमिशन से 18.65 किलोमीटर और सीवीटी से इसे 19.46 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिलेगी।
सेफ्टी फीचर्स की भरमार
होंडा अमेज में सेफ्टी Level-2 ADAS को भी ऑफर (ADAS in Honda Amaze) किया गया है, जो इस सेगमेंट में पहली बार किसी कार में दिया गया है। इस कार में 6 एयरबैग, थ्री पाइंट सीटबेल्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, एचएसए, ईएसएस, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, रियर पार्किंग सेंसर को स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। इसमें कार लोकेशन, जियो फेंस अलर्ट, ऑटो क्रैश नोटिफिकेशन, ड्राइव व्यू रिकॉर्डर, स्टोलन व्हीकल ट्रैकिंग, स्पीडिंग अलर्ट, अनऑथराइज्ड एक्सेस अलर्ट जैसे 28 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है।
कीमत और फीचर्स
होंडा अमेज की कीमत 8.10 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें नई अमेज पर 10 साल तक की वारंटी मिलती है। जबकि 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है जिसे सात साल तक बढ़ाया जा सकता है।फीचर्स की बात करें इस कार में Led प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, 15 इंच के टायर, फ्लोटिंग टचस्क्रीन, 7 इंच TFT डिस्प्ले टचस्क्रीन सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल एसी के साथ टॉगल स्विच, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: सावधान! चार्जिंग से लेकर सर्विस तक भयंकर गर्मी इलेक्ट्रिक कार की ऐसे करें देखभाल, वरना लगेगा झटका
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
4 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
8 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
10 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
11 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines