Hero MotoCorp Price Hiked: देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने आज से (1 July 2024) अपनी बाइक्स और स्कूटर्स की कीमतों के इजाफा कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने घोषणा भी की थी कि वह 1 जुलाई से कीमतों में इजाफा करेगी। इस समय भारत में हीरो के पास एंट्री लेवल से लेकर प्रीमियम प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। अभी हाल ही में कंपनी ने स्प्लेंडर प्लस का स्पेशल एडिशन बाजार में पेश किया था।
ग्राहकों की जेब होगी ढीली
आज से हीरो मोटोकॉर्प ने अपने सभी टू-व्हीलर्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी का कहना है कि इनपुट कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसके चलते कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा। लेकिन इसका सारा बोझ सिर्फ ग्राहकों पर ही पड़ेगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक एक बार फिर से कीमतें बढ़ सकती हैं।
कितनी हुई बढ़ोतरी
हीरो मोटोकॉर्प के मुताबिक आज से सभी वाहनों की कीमतों में 1500 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। लेकिन यह कीमत सभी मॉडल पर एक समान नही रहेगी, बल्कि वेरिएंट के आधार पर कीमत कम – ज्यादा होगी। जिस बाइक या स्कूटर की कीमत सबसे ज्यादा होगी उसके दाम सबसे ज्यादा बढ़ेंगे।
हीरो का टू-व्हीलर पोर्टफोलियो
हीरो मोटोकॉर्प के पास इस समय एंट्री लेवल से प्रीमियम बाइक्स उपलब्ध हैं। भारत में कंपनी HF100 से लेकर Xpulse 200T 4V और Pleasure+ से लेकर Destini 125Xtec जैसे स्कूटर मौजूद है। ग्राहकों की जरूर को ध्यान में रखते हए कंपनी नए मॉडल लेकर आती है।
Karizma का खास एडिशन
हीरो मोटोकॉर्प की पॉपुलर बाइक Karizma का स्पेशल एडिशन जल्द लॉन्च होने जा रहा है। नया एडिशन centennial collector’s edition के नाम से आएगा। फिलहाल इसके इंजन और कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन यह मौजूदा करिज्मा की तुलना में काफी अलग होगी और इसमें कई नए फीचर्स को शामिल किया जाएगा।
इसका वजन कम होगा … और इसके लिए कंपनी इसकी बॉडी में कार्बन फाइबर का इस्तेमाल करेगी। माना जा रहा है कि नए मॉडल में 225सीसी का इंजन मिलेगा। सिर्फ 100 लोग ही इसे बाइक को खरीद पायेंगे।
यह भी पढ़ें: हाइब्रिड कारों में आग लगने का खतरा सबसे ज्यादा! जानें कारण और बचाव
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
5 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
10 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
12 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines