---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Electric Car खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की सब्सिडी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई?

UP EV Vehicle Subsidy: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन पर सब्सिडी लेने के लिए आपको उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन क्रय सब्सिडी पोर्टल upevsubsidy.in पर आवेदन करना होगा।

---विज्ञापन---

UP EV Vehicle Subsidy: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर एक लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी, वहीं, इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन खरीदने पर 5000 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। हाल ही में यूपी सरकार ने इसके लिए पोर्टल की शुरुआत की है। बता दें सरकार ने इस सब्सिडी की बीते जुलाई में घोषणा की थी। जिसके बाद इसे अब लागू किया गया है।

प्राइवेट ई-बस पर 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी

जानकारी के अनुसार यूपी सरकार अलग-अलग इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी ऑफर कर रही है। सबसे ज्यादा प्राइवेट ई-बस पर 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा चार पहिया पर एक लाख, टू व्हीलर पर 5 हजार, ई-गुड्स कैरियर पर 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। यूपी सरकार के आंकड़ों के अनुसार बीते 1 अप्रैल से 31 जुलाई 2024 तक प्रदेश में कुल 7748 ईवी व्हीकल बेचे गए। जबकि इससे पहले 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक यह संख्या 82093 थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इंडिया में इस साल बंद होंगी पेट्रोल और डीजल गाड़ियों की बिक्री, जानें भारत सरकार का क्या है प्लान?

सब्सिडी के लिए कहां करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन पर सब्सिडी लेने के लिए आपको उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन क्रय सब्सिडी पोर्टल upevsubsidy.in पर आवेदन करना होगा। जानकारी के अनुसार आपको ईवी वाहन खरीदते हुए ही ऑन लाइन सब्सिडी के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको जिस शख्स के नाम पर वाहन खरीदा गया है उसका आधार कार्ड, फोटो और बैंक डिटेल देनी होंगी।

---विज्ञापन---

डीलरों को करना होगा आवेदन

बता दें इसके लिए सरकार ने इसके लिए सभी डीलरों और शोरूम मालिक को अपने ग्राहकों को आवेदन में मदद करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के निर्देश हैं कि जब कोई कार खरीदे तो उसे सरकार की इस पॉलिसी के बारे में पूरी जानकारी दी जाए। कार खरीदने वाले को कार का रजिस्ट्रेशन कराने संबंधी फॉर्मेलिटी करवाते हुए सब्सिडी के लिए अप्लाई करना भी डीलरों की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें: 72 kmpl की हाई माइलेज, 69165 रुपये है कीमत, ये न्यू जनरेशन बाइक ‘मिडिल क्लास’ वालों की है ‘फेवरेट’

---विज्ञापन---
First published on: Sep 04, 2024 08:24 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola