---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

72 kmpl की हाई माइलेज, 69165 रुपये है कीमत, ये न्यू जनरेशन बाइक ‘मिडिल क्लास’ वालों की है ‘फेवरेट’

Bajaj Platina 110 price: इस बाइक में राइडर की सेफ्टी के लिए सॉलिड ड्रम ब्रेक मिलते हैं। बाइक में अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसे जबरदस्त लुक देते हैं।

---विज्ञापन---

Bajaj Platina 110 on road price: कम कीमत और हाई माइलेज वाली बाइक्स इंडिया में सबसे ज्यादा बिकती हैं। नौकरीपेशा लोग हो या घर का रोजमर्रा का काम करने के लिए बाइक चाहिए, लोग इन एंट्री लेवल बाइक्स को ज्यादा खरीदते हैं। बता दें 100 सीसी इंजन पावर तक की मोटरसाइकिल एंट्री लेवल सेगमेंट में आती हैं। खास बात यह है कि इन बाइक्स में हाई माइलेज मिलता है और इनकी सर्विस कॉस्ट कम पड़ती है। बता दें इस सेगमेंट में Bajaj Platina का नाम सबसे पहले आता है।

 

---विज्ञापन---
Platina 100 
Key Highlights
Engine Capacity 102 cc
Mileage 72 kmpl
Transmission 4 Speed Manual
Kerb Weight 117 kg
Fuel Tank Capacity 11 litres
Seat Height 807 mm

अलॉय व्हील और सेफ्टी के लिए सॉलिड ड्रम ब्रेक

Bajaj Platina 100 का बेस मॉडल बाजार में 69165 रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर मिलता है। वहीं, ये 90555 रुपये ऑन रोड पर पड़ती है। इस बाइक में राइडर की सेफ्टी के लिए सॉलिड ड्रम ब्रेक मिलते हैं। बाइक में अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसे जबरदस्त लुक देते हैं। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जिससे इसे तेज स्पीड पर कंट्रोल करना आसान है।

---विज्ञापन---

Bajaj Platina 110 में आते हैं ये फीचर्स

  • बाइक में 11 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • बजाज की इस बाइक में 90 kmph की हाई स्पीड मिलती है।
  • इसमें 102 cc का इंजन है और ये सिंगल पीस आरामदायक सीट के साथ आती है।
  • बजाज की इस बाइक में 72 kmpl की हाई माइलेज मिलती है।
  • इस बाइक का वजन 117 kg है, जिससे इसे चलाना आसान है। बाइक में 807 mm की सीट हाइट दी गई है।

 

ये भी पढ़ें: अगले साल नॉर्वे में बंद हो जाएंगी पेट्रोल और डीजल गाड़ियां की बिक्री, जानें भारत सरकार का क्या है प्लान?

---विज्ञापन---

 

SP 125 
Key Highlights
Engine Capacity 124 cc
Mileage 65 kmpl
Transmission 5 Speed Manual
Kerb Weight 116 kg
Fuel Tank Capacity 11.2 litres
Seat Height 790 mm

 

---विज्ञापन---

Honda SP देती है टक्कर, कीमत 87860 रुपये

Bajaj Platina 110 को बाजार में Honda SP 125 टक्कर देती है। होंडा की बाइक शुरुआती कीमत 87860 रुपये एक्स शोरूम पर मिल रही है। इस बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन आता है, जो इसे हाई स्पीड जनरेट करने में सपोर्ट करता है। इस बाइक में डिस्क और ड्रम दोनों ब्रेक ऑप्शन आता है। बाइक का डिस्क टॉप मॉडल 1.12 लाख ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है। बाइक का वजन 117 kg का है, जिससे इसे कोई भी आसानी से संभाल सकता है।

Honda SP 125 का स्पेसिफिकेशन

  • बाइक में 11.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • ये धांसू बाइक सड़क पर 100 km/h की टॉप स्पीड देती है।
  • बाइक की सीट हाइट 790 mm की है।
  • कंपनी अपनी इस बाइक में 65 kmpl की हाई माइलेज निकलने का दावा करती है।
  • इस बाइक में कंपनी ने 124 cc का इंजन दिया है।
  • फिलहाल बाजार में इसके 3 वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं।
  • तेज स्पीड के लिए इसमें 10.7bhp की पावर और 10.9Nm का टॉर्क मिलता है।
  • ये बाइक एलईडी लाइट और डिजिटल मीटर के साथ मिलती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Ola स्कूटर में आई थी खराबी, कंपनी ने नहीं किया ठीक; अब देने पड़ेंगे 50000, जानें क्या है मामला?

First published on: Sep 04, 2024 04:20 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola