कोहरे में Car चलाते हुए इस लाइट का करें यूज, कभी नहीं होगा Road accident

Driving tips in fog details in hindi: सड़क पर हमेशा लेन ड्राइविंग का पालन करें। कोहरे में बार-बार रेस देकर स्पीड बढ़ाने या ओवरटेकिंग से बचें।

driving tips in fog winter driving tips car driving tips in cold know details

दिल्ली एनसीआर में कोहरा। (File Photo)

Driving tips in fog details in hindi: सर्दियों में घने कोहरे के चलते सड़क हादसे बढ़ जाते हैं। अगर हम व्हीकल ड्राइव करते हुए थोड़ी सी सावधानी बरतें तो फॉग और ओस के चलते गिली सड़क पर रोड एक्सीडेंट का खतरा कम हो सकता है। सबसे पहले हमें घर से निकलते हुए अपनी कार की हेडलाइट जला लेनी चाहिए। हमेशा कार की हेडलाइट, टेललाइट के बल्ब चेक कर सफर के लिए निकलें। घना कोहरा होने की सूरत में मौसम की प्रिडिक्शन चेक कर लें।

विज्ञापन

लो बीम पर हेडलाइट

Fog में दिन के समय हमेशा हेडलाइट का यूज करें। ध्यान रहे उसे लो बीम पर रखें। इसके अलावा कार में इंडिकेटर होते हैं, अकसर सर्दियों में हम सड़क पर अपनी हैजर्ड लाइट चालू कर चलते हैं। ऐसे में ध्यान रखें की जब कभी टर्न लें हैजर्ड लाइट को बंद कर टर्न इंडिकेट का प्रयोग करें। टर्न इंडिकेटर और हैजर्ड लाइट सर्दियों में हमें सड़क हादसों से बचाने में मददगार हैं।

विज्ञापन

वीडियो पर क्लिक कर देखें Driving tips in fog

विंडशील्ड और वाइपर

कार की विंडशील्ड साफ रखें, अधिक गंदी होने पर इसे साफ करने के लिए पानी के साथ माइक्रोफाइबर के कपड़े और कागज का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, कार के वाइपर पर लगी रबड़ चेक करें, कई बार चलते हुए वाइपर के रबड़ टूट जाते हैं। इसके अलावा कार में डिफॉगर आते हैं। अगर कार के शीशे पर भाप जम रही हो तो आप डिफॉगर और क्लाइमेट कंट्रोल का यूज कर सकते हैं। इसके अलावा कार का शीशा मामूली सा खोलकर भी शीशे पर जमी भाप हटाई जा सकती है।

विज्ञापन

वीडियो पर क्लिक कर देखें Driving tips in fog

हमेशा अपनी लेन में चलें

अक्सर सर्दियों में सुबह घर से निकलते हुए सड़कें ओस के चलते गिली होती है। ऐसे में हमें व्हीकल ड्राइव करते हुए मानकों के अनुसार तय गति में ही ड्राइव करना चाहिए। सड़क पर हमेशा लेन ड्राइविंग का पालन करें। कोहरे में बार-बार रेस देकर स्पीड बढ़ाने या ओवरटेकिंग से बचें। कार के टायरों को दुरुस्त रखें। अधिक घिसे हुए टायरों से सड़क हादसा होने का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ