नई EV car की 10 लाख से कम कीमत, 430 km की रेंज और बूट स्पेस 945 लीटर का

Dongfeng Nammi 01 EV यह ईवी कार सिंगल चार्ज पर हाई ड्राइविंग रेंज के लिए बनाई गई है। इस 5 सीटर फैमिली कार है।

---विज्ञापन---

Dongfeng Nammi 01 EV: लगातार कुछ सालों में बाजार में ईवी कारों की रेंज बढ़ी है। इसी कड़ी में चीन कार निर्माता कंपनी Dongfeng ने अपनी नई सस्ती इलेक्ट्रिक कार Nammi 01 EV से पर्दा उठाया है। हाल ही में 21st Guangzhou Auto Show में इसे पेश किया गया है। इस कार को पहले ग्लोबल मार्केट फिर इंडियन बाजार में लॉन्च किए जाने का अनुमान है। पहले से चीन कार निर्माता BYD की गाड़ियां भारत के बाजार में मौजूद हैं। यह कार 400V के फास्ट चार्जर से महज 8 मिनट में 200 km की ड्राइविंग रेंज तक चार्ज हो जाएगी।

सभी एडवांस फीचर्स के साथ LED DRLs

इंडियन रुपये के अनुसार इस कार की शुरुआती कीमत 9.46 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। इस कार में सभी एडवांस फीचर्स के साथ LED DRLs हेडलाइट मिलेंगी। कार में रियर सीट नीचे गिराने के बाद कुल 945 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा। यह छोटे साइज की क्यूट फैमिली कार है, जिसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिटस्म मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसके इंडिया में लॉन्च और डिलीवरी डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। कार 140 km/h तक की टॉप स्पीड देगी।

कार की चौड़ाई 1810 mm और हाइट 1570 mm की

Dongfeng Nammi 01 EV में के टॉप मॉडल का प्राइस 13.02 लाख रुपये एक्स शोरूम रखा है। इस कार की लंबाई 4030 mm की है और इसमें सेफ्टी के लिए फ्रंट केबीन में एयरबैग दिए गए हैं। इसमें दिए स्टाइलिश हेडलैंप और डीआरएल से जुड़ी लाइट स्ट्रीप इसके लुक्स को एन्हांस करती है। इस स्मार्ट कार की चौड़ाई 1810 mm और हाइट 1570 mm की रखी गई है। कार में अलॉय व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।

https://shorturl.at/yLM68

430 km तक की ड्राइविंग रेंज देगी

यह हाई स्पीड कार है। कार की इलेक्ट्रिक मोटर 70 kW की होगी, यह मोटर सड़क पर 95 PS की हाई पावर देगी। कार में डुअल कलर ऑप्शन भी मिलते हैं। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ क्रूज कंट्रोल दिया जा सकता है। Dongfeng की इस कार में 17 इंच के टायर साइज हैं। कार में दो बैटरी पैक 31.45 kWh और 42.3 kW होंगे। जिनमें सिंगल चार्ज पर यह कार 330 km और 430 km तक की ड्राइविंग रेंज देगी।

First published on: Nov 23, 2023 11:12 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें