Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

8 महीने में इस शहर के लोगों ने ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पर 7.66 करोड़ की सब्सिडी

Auto News: चंडीगढ़ के लोगों ने बीते आठ महीनों में इलेट्रिक व्हीकल पर 7.66 करोड़ की सब्सिडी ली है। इस अवधि में शहर में 1,246 इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल किए गए। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी लाने के लिए चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (CREST) ​​ने सितंबर 2022 में […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Jun 22, 2023 19:43
electric vehicle subsidy, auto news, ev cars, chandigarh
फाइल फोटो

Auto News: चंडीगढ़ के लोगों ने बीते आठ महीनों में इलेट्रिक व्हीकल पर 7.66 करोड़ की सब्सिडी ली है। इस अवधि में शहर में 1,246 इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल किए गए। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी लाने के लिए चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (CREST) ​​ने सितंबर 2022 में इलेक्ट्रिक वाहन नीति लॉन्च की थी।

ईवी दोपहिया की सबसे अधिक डिमांड

नई नीति के बाद शहर में ईवी वाहनों की बिक्री में तेजी देखी गई और आठ माह में सरकार ने इन वाहनों पर कुल 7.66 करोड़ सब्सिडी जारी की है। जानकारी के अनुसार इस दौरान कुल वाहनों में 326 फोर-व्हीलर, 895 टू-व्हीलर और 25 थ्री-व्हीलर वाहन बेचे गए।

---विज्ञापन---
electric vehicle subsidy, auto news, ev cars, chandigarh

फाइल फोटो

5.20 करोड़ फोर-व्हीलर के लिए जारी किए गए

जानकारी के अनुसार कुल 7.66 करोड़ की सब्सिडी में से 2.03 करोड़ की राशि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए जारी की गई थी। इसके अलावा 5.20 करोड़ फोर-व्हीलर के लिए जारी किए गए हैं। इसके अलावा कुल करीब 13 लाख सब्सिडी थ्री-व्हीलर के लिए जारी किए गए हैं।

40 और प्रोत्साहन आवेदन लंबित हैं

सरकार शहर में ईवी नीति को ओर स्मूथ बनाने के लिए काम कर रही है। इसके लिए नोडल एजेंसी CREST के पास अभी इस विषय पर करीब 40 और प्रोत्साहन आवेदन लंबित हैं। बता दें कि प्रशासन ईवी योजना में उन ग्राहकों को प्रत्यक्ष प्रोत्साहन प्रदान करता है जो शहर में नए ईवी या हाइब्रिड वाहन खरीदते हैं। इन्हें स्थानीय एथॉर्टी के साथ पंजीकरण किया जाता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 22, 2023 07:43 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.