हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कार की सर्विस ऑथराइज्ड शोरूम में करवाएं या लोकल मैकेनिक से, आपकी कार के लिए क्या है बेस्ट, जानें

Car service in showroom or outside details in hindi: ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर एक्सपर्ट मैकेनिक होते हैं। लोकल मैकेनिक पर बिल कम आता है ।

विज्ञापन
car service in showroom or outside

Car service in showroom or outside details in hindi: कार की सर्विस ऑथराइज्ड शोरूम में करवानी चाहिए या लोकल मैकेनिक से। अकसर हम यह सोचकर कन्फ्यूज रहते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार दोनों ही जगह कार सर्विस करवाने के अपने फायदे और नुकसान हैं। अगर आपकी कार वारंटी पीरियड में चल रही है तो आपके लिए शोरूम सही रहेगा। इसके अलावा सभी ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर एक जैसी क्वालिटी का काम नहीं होता है। लोकल मैकेनिक से कार में इंजन ऑयल टॉपअप करवाना या अन्य काम करवाने में भी कोई हर्ज नहीं है।

नीचे वीडियो पर क्लिक कर देखें Car service in showroom or outside

एडवांस फीचर्स सुधरने के पर्याप्त साधन नहीं

कार एक्सपर्ट पुनीत पोपली के अनुसार कारों में इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले समेत कई एडवांस फीचर्स आते हैं, कंपनी अपने इन फीचर्स को लगातार अपडेट या नया वर्जन लेकर आती है। ऐसे में कई कार लोकल मैकेनिक को इनकी जानकारी नहीं होती या फिर उनके पास इसे सुधरने के पर्याप्त साधन नहीं होते हैं। जिससे छोटी सी समस्या बाहर ठीक करवाने पर बाद में जेब पर भारी पड़ जाती है। इसके अलावा शोरूम के बाहर पेट वर्क करवाने पर कई बार कंपनी से दिया कार का रंग मैच नहीं होता है।

विज्ञापन

लेबर चार्ज और जीएसटी से सर्विस कॉस्ट ज्यादा 

अकसर ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर लेबर चार्ज या जीएसटी के चलते सर्विस कॉस्ट ज्यादा आती है। लोकल मैकेनिक से करवाने में यह पैसे बचते हैं। यह आपकी पसंद है की आप कहां सर्विस करवाना चाहते हैं। कई बार शोरूम से बाहर भी सर्विस सेंटर पर पर्याप्त संसाधन और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी मिल जाती है। यहां यह भी ध्यान रखने की जरूरत है कि कई शोरूम पर काम की अधिकता रहती है। ऐसे में लोग सर्विस में लापरवाही बरतने यहां तक की पार्ट्स बदलने या चोरी करने तक का आरोप लगाते हैं।

नीचे वीडियो पर क्लिक कर देखें Car service in showroom or outside

विज्ञापन

यूज्ड कार वैल्यू पर यह रहता है असर

कई बार कार बेचने पर खरीदने वाला उसका सर्विस रिकॉर्ड चेक करता है। लोकल मैकेनिक के पास यह रिकॉर्ड मेंनटेंन नहीं होता है। जबकि ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर आजकल ऑनलाइन कार की खरीद से लेकर उसमें क्या पार्ट्स बदले और ठीक हुए पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola