Car Mat साफ करने का बढ़िया जुगाड़, लोग बोले क्या घर साफ नहीं करता यह ब्रश, देखें वीडियो

Car mat cleaning brush video in hindi: 90 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। लोगों को यह सस्ता ब्रश पसंद आ रहा है।

car mat cleaning brush video in hindi car cleaning tips watch video
विज्ञापन

Car mat cleaning brush video in hindi: अकसर आप घर पर कार साफ करते होंगे। कई बार कार केबिन के बारिक कोनों में डस्ट रह जाती है। इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें छोटा सा ब्रश कार के मैट को झट पट साफ कर देता है। यह छोटा सा ब्रश है, जिसे आप अपनी कार में कहीं भी बड़ी आसनी से रख सकते हैं। खास बात यह है कि यह ब्रश महंगे कार वैक्यूम क्लीनरों से काफी सस्ता है। आइए पहले आप भी देखें यह वीडियो।

नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो 

विज्ञापन

90 हजार से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं

वीडियो में युवक का कहना है कि यह ब्रश महज 150 रुपये का है। जबकि बाजार में कार वैक्यूम क्लीनर 1000 रुपये से शुरू हो जाते हैं। वीडियो किसी ट्रेड फेयर का लग रहा है। इस वीडियो पर अभी तक करीब 13000 से अधिक लाइक आ चुके हैं। 90 हजार से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। लोगों को यह सस्ता ब्रश पसंद आ रहा है। अब तक 3500 से ज्यादा लोग इस वीडियो को शेयर कर चुके हैं। लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में एक ने कहा कि क्या यह घर के सामान को साफ नहीं करता। एक ने इस सस्ते प्रोडक्ट की तारीफ की।

अपनी प्यारी कार को रेगुलर करें साफ 

कार इन दिनों हर घर की जरूरत है। लोग अपनी कारों को घर पर भी साफ करते हैं और वॉशिंग सेंटर पर भी धुलवाते हैं। कार को किसी अधिकृत कार वॉशिंग सेंटर या शोरूम में धुलाई करवाने का खर्च 500 रुपये से शुरू हो जाता है। जानकारों की मानें तो कार को अंदर और बाहर दोनों तरफ से रेगुलर साफ करना चाहिए। चलते हुए कार के एसी, टायर और इंजन में कीचड़ या मिट्टी लग जाती है जिसे साफ करना मुश्किल है। इसके अलावा कार इंजन की नियमित ऑयलिंग करवानी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ