Buying a Car Last Day of Month: क्या कार को साल के आखिरी या महीने के आखिरी की तारीखों पर खरीदना चाहिए? ऐसा करना ग्राहक के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक? दरअसल, एक्सपर्ट का कहना है कि किसी ग्राहक को महीने के आखिरी सप्ताह यानी 25 से 31 के बीच में लेना फायदेमंद है।
सेल्समैन पर टारगेट पूरा करने का दबाव
इससे ग्राहक को फायदा हो सकता है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ बातें पता होनी चाहिए, आइए आपको बताते हैं वो क्या है? कार एक्सपर्ट कहते हैं कि कार बेचने वाले सेल्समैन का एक तय टारगेट होता है। महीने के आखिर में ये टारगेट पूरा करने के लिए आप उससे बारगेनिंग कर सकते हैं। हर सेल्समैन को अपना टारगेट पूरा करने पर कमीशन मिलता है, जिसके चलते वह आपकी बात आसानी से मान जाएगा।
ये भी पढ़ें: साल 2024 खत्म होने से पहले लॉन्च होंगी ये 6 जबरदस्त कार और बाइक्स, जो रहेंगी सभी की पसंद
डीलरशिप को चाहिए ज्यादा फायदा
इसी तरह डीलरशिप का ज्यादा से ज्यादा कार बेचने का टारगेट होता है। साल के अंत नवंबर-दिसंबर के महीने या महीने के आखिरी तारीखों पर डीलर मालिक ग्राहक को खाली हाथ नहीं जाने देता वह कार पर कुछ हजार कम करके या अपना घाटा करके भी बेच देता है। लेकिन वही दूसरी तरफ से अपना टारगेट पूरा होने पर कंपनी से उसे ज्यादा फायदा होता है।
कार की मैन्युफैक्चरिंग डेट पता करना क्यों जरूरी
इसी तरह एक्सपर्ट कहते हैं कि कार लेते समय हमेशा कार की मैन्युफैक्चरिंग डेट का पता करें। अगर कार दो महीने से पुराने डेट की बनी हुई है तो सेल्समैन को उस पर रियायत देने की मांग करें। दरअसल, अगर कार की मेक डेट पुरानी है तो यानी डीलर के पास वह कार पार्किंग एरिया में पहले से खड़ी है, उसे वह कार कंपनी से नहीं मंगवानी। बता दें कार खड़ी करने के लिए डीलर बड़ा स्टॉक यार्ड किराए पर लेते हैं। इन यार्ड में जगह खाली करने के लिए वह आपको डिस्काउंट आसानी से दे देंगे।
डिस्काउंट ऑफर करती हैं कार कंपनियां
साल के अंत में कार कंपनियां अपने पुराने स्टॉक को क्लीयर करने के लिए कई डिस्काउंट ऑफर देती हैं। कई बार ये कार के मॉडल और राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। इसके अलावा दिसंबर के अंत या नए साल पर डीलरशिप कई लोन स्कीम और गिफ्ट ऑफर करते हैं, ऐसे में इस समय कार लेने से ग्राहकों को कोई बढ़िया डील मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: ठंड में कार के अंदर AC के साथ हीटर चलाने से क्या होगा? समझिए यहां
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
5 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
10 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
12 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines