Maruti Dzire Vs Honda Amaze: मारुति सुजुकी ने भारत में अपनी नई Dzire को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये से शुरू होती है। डिजायर में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है और यह इंजन CNG के साथ ही आता है। लेकिन अगले महीने नई Honda Amaze भी लॉन्च होने जा रही है। और इस बार नई डिजायर पहले से ज्यादा आक्रामक लग रही है। अब ऐसे में आपको नई डिजायर खरीदनी चाहिए? या फिर होंडा अमेज का इंतजार करना चाहिए … आइये जानते हैं….
मारुति डिजायर या होंडा अमेज ?
मारुति सुजुकी डिजायर अब पहले से बेहतर हुई है…सेफ्टी में भी इसे 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। डिजायर नये इंजन के साथ आई है। इसमें पेट्रोल+ CNG की सुविधा मिलती है। डिजायर पहले से ओके है लेकिन बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं कर पाता। अब ऐसे में आपको डिजायर खरीदने से पहले एक बार नई होंडा अमेज का इन्तजार करना चाहिए। 4 दिसम्बर को इसे लॉन्च किये जाएगा।
यहां हम आपको बता दें कि होंडा अमेज अपने सेगमेंट की सबसे कामयाब कार रही है, जबकि डिजायर टैक्सी में खूब पसंद की जाती है। सोशल मीडिया पर काफी ऐसे वीडियो आपको मिल जाएंगे जो अपको गाड़ियों के बारे में सिर्फ अच्छी-अच्छी बातें ही बताते हैं, तो आपको उनसे थोड़ा सवधान रहने की जरूरत है। इसलिए किसी भी गाड़ी को खरीदने से पहले उसे ठीक से समझें और टेस्ट करने के बाद निर्णय करें.. ताकि आपके पैसों की सही वैल्यू लगे…
मारुति सुजुकी डिजायर के फीचर्स
नई मारुति डिजायर में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 82 PS की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-मैनुअल और 5-ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। वहीं, इसके CNG पावरट्रेन के साथ वैकल्पिक हाइब्रिड पेट्रोल केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। पेट्रोल मोड पर यह 25.71 kmpl की माइलेज और CNG मोड पर यह 33.73 km/kg माइलेज ऑफर करती है।
सेफ्टी के लिए नई डिजायर में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं, इसके अलावा इसमें EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टमम, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, सुजुकी हार्टेक्ट बॉडी, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। नई डिजायर को ग्लोबल NCAP की ओर से Crash Test किया गया है। इसे सेफ्टी के मामले में इसे 5 स्टार मिले अंक हासिल हुए हैं। कार की कीमत 6.79 लाख रुपये से लेकर 10.14लाख रुपये तक जाती है।
माना जा रहा है कि नई होंडा अमेज की कीमत भी 7 लाख रुपये से कम हो सकती है और इसमें 1.2L का पेट्रोल इंजन मिलेगा। इस कार में CNG का ऑप्शन नहीं मिलेगा। लेकिन होंडा का भरोसा इसमें आपको जरूर मिलेगा। हमारे हिसाब से आपको नई डिजायर खरीदने से पहले एक बार होंडा की आगामी नई अमेज के लिए इंतजार कर लेना चाहिए। इसमें आपका ही फायदा होगा… फिर जो कार आपको अपने हिसाब से बेहतर लगे उसके खरीद लें।
यह भी पढ़ें: Tata Motors की इस मजबूत कार को क्यों नहीं मिल रहे ग्राहक? आधी रह गई बिक्री
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
16 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
20 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
21 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines