---विज्ञापन---

ऑटो

नई मेड-इन-इंडिया BMW भारत में लॉन्च, 6.3 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार, धांसू हैं फीचर्स

BMW ने भारत में अपनी नई मेड-इन-इंडिया X3 30 xDrive M Sport Pro लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत 74.50 लाख रुपये रखी गई है. यह लग्जरी SUV 2.0 लीटर इंजन, ऑल-व्हील ड्राइव और माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ आती है और सिर्फ 6.3 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.

Author Written By: Mikita Acharya Updated: Feb 17, 2026 12:14
BMW
नई BMW X3 भारत में लॉन्च. (Photo-BMW)

BMW x3 30 Xdrive M Sport Pro Launched: लग्जरी कार सेगमेंट में BMW ने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया और दमदार विकल्प पेश किया है. कंपनी ने अपनी नई मेड-इन-इंडिया स्पोर्ट्स SUV BMW X3 30 xDrive M Sport Pro को लॉन्च कर दिया है. शानदार परफॉर्मेंस, स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ यह SUV उन लोगों को ध्यान में रखकर लाई गई है, जो स्टाइल और पावर दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहते हैं.

कीमत और उपलब्धता

BMW ने इस नई SUV की एक्स-शोरूम कीमत 74.50 लाख रुपये रखी है. यह मॉडल कंपनी के चेन्नई प्लांट में तैयार किया गया है और देशभर के डीलरशिप पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है. नए वेरिएंट के आने से अब X3 सीरीज में पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे.

---विज्ञापन---

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

BMW X3 30 xDrive M Sport Pro में 2.0 लीटर का चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो शानदार पावर और स्मूद ड्राइविंग का अनुभव देता है. यह SUV केवल 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और BMW का xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है. बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस के लिए इसमें एक छोटा हाइब्रिड सिस्टम भी जोड़ा गया है.

---विज्ञापन---

स्पोर्टी लुक और मजबूत रोड प्रेजेंस

डिजाइन की बात करें तो यह SUV बेहद आकर्षक और स्पोर्टी नजर आती है. इसमें ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाला किडनी ग्रिल, अडैप्टिव LED हेडलाइट्स और 20 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. लाल रंग के ब्रेक कैलिपर्स इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को और बढ़ाते हैं. 4,755mm लंबाई और 1,920mm चौड़ाई के साथ इसका रोड प्रेजेंस काफी दमदार लगता है. इसमें अडैप्टिव सस्पेंशन भी दिया गया है, जो सड़क और ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से खुद को एडजस्ट करता है.

प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस टेक्नोलॉजी

केबिन के अंदर प्रीमियम और मॉडर्न फील मिलता है. इसमें 12.3 इंच और 14.9 इंच की दो बड़ी स्क्रीन के साथ कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है. बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए 15 स्पीकर्स वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम मिलता है. इसके अलावा वेंटिलेटेड सीट्स और बड़ी पैनोरमिक सनरूफ सफर को और आरामदायक बनाती है. यह SUV नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती है और इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट भी दिया गया है.

सेफ्टी और कलर ऑप्शन

सुरक्षा के लिए इस SUV में 8 एयरबैग्स और एडवांस पार्किंग असिस्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिससे ड्राइविंग और पार्किंग दोनों आसान हो जाती हैं. यह कार ग्रे, सफेद, नीले और काले जैसे कई आकर्षक एक्सटीरियर कलर विकल्पों में उपलब्ध है. वहीं, इंटीरियर के लिए भी दो प्रीमियम सीट कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जो इसे और ज्यादा खास बनाते हैं.

ये भी पढ़ें- गर्मियों में बाइक चला रहे हैं? ओवरहीटिंग से बचने के लिए जान लें ये जरूरी बातें, वरना होगा मोटा खर्च

First published on: Feb 17, 2026 12:14 PM

BMW
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.