मल्टीपल पावरट्रेन और मीडियम बॉडी के साथ 'छोटा पैकेट बड़ा धमाका', Toyota की बेबी लैंड क्रूजर

Toyota Baby Land Cruiser: यूट्यूब चैनल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि लैंड क्रूजर का बेबी वर्जन जल्द लॉन्च होगा। इस महीने के अंत में जापान मोबिलिटी शो में इस कार के लॉन्च होने की उम्मीद है।

Toyota Baby Land Cruiser

Toyota Baby Land Cruiser

Toyota Baby Land Cruiser Video Viral: जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा अपनी लग्जरी कार लैंड क्रूजर का नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे खरीदना लोगों के बजट में होगा। इसे भविष्य का लैंड हॉपर कहा जा रहा है। इस नए मॉडल को रिवील करते हुए कंपनी ने एक वीडियो भी रिलीज किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। पोलोटो नामक यूट्यूब चैनल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि लैंड क्रूजर का बेबी वर्जन जल्द लॉन्च होगा। इस महीने के अंत में जापान मोबिलिटी शो में इस कार के लॉन्च होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

<>
टोयोटा बेबी लैंड क्रूजर की खासियतें

विज्ञापन

बैबी लैंड क्रूजर मल्टीपल पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आ सकती है। इसका बॉक्स जैसा और मीडियम साइज की बॉडी होगी। इसकी चौड़ाई लगभग 1800 मिलीमीटर, लंबाई 4490 मिलीमीटर और ऊंचाई 1850 मिलीमीटर होगी। यह कार स्टाइलिश LED हेडलैंप सेटअप, LED टेललाइट्स, लो-प्रोफाइल टायरों के साथ स्पोर्टी अलॉय व्हील और किनारों पर क्लैडिंग से लैस हो सकती है। बेबी लैंड क्रूजर 1.8 लीटर, 2 लीटर और 2.5 लीटर के गैसोलीन NA इंजन के साथ हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ