ये है नेक्स्ट जनरेशन इलेक्ट्रिक स्कूटर, 146 Km की ड्राइविंग रेंज, महज 5000 रुपये में ले जाएं घर!

Ather 450X Gen 3, Ather 450X Gen 3 price, Ather 450X Gen 3 mileage, ev scooters, scooters under 1 lakhs

Ather 450X Gen 3

विज्ञापन

EV Scooters: टू व्हीलर मार्केट में लगतार इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड बढ़ रही है। इसी सेगमेंट में एक धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर है Ather 450X Gen 3. कंपनी का जनरेशन थ्री स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 146 Km की रेंज देता है।

फास्ट चार्जर से यह स्कूटर पांच घंटे में चार्ज

एथर 450X जेनरेशन 3 की टॉप स्पीड 90 Kmph की है। इसका कुल वजन 111.6 kg है। स्कूटर में 3300 W की मोटर है, जो फुल चार्ज होने में करीब 15 घंटे का समय लेती है। स्कूटर की सीट हाइट 780 mm का है। फास्ट चार्जर से यह स्कूटर पांच घंटे में चार्ज हो जाता है।

Advertisment

प्रतिमाह 3777 रुपये देने होंगे

वेबसाइट bikewale के मुताबिक 5570 रुपये डाउन पेमेंट पर स्कूटर को किस्त पर ले सकते हैं। इस लोन स्कीम में 36 महीनों के लिए खरीदने वाले को 9.5 % ब्याज दर पर 3777 रुपये देने होंगे। डाउन पेमेंट में बदलाव कर प्रतिमाह किस्त में बदलाव किया जा सकता है।

2 वेरिएंट और 6 कलर ऑप्शन मिलते हैं

एथर ने 450X में 6.2 kW की मोटर और 3.7kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। इसमें 2GB रैम और 16GB ROM भी मिलती है। Ather 450X Gen शुरूआती कीमत 111394 लाख रुपये एक्स शोरूम में उपलब्ध है। इसके 2 वेरिएंट और 6 कलर ऑप्शन मिलते हैं।

विज्ञापन

22-लीटर की अंडर सीट स्टोरेज

स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और सिंगल रियर शॉक सस्पेंशन हैं। इसमें संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के साथ फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें 12 इंच के टायर हैं। इतना ही नहीं 22-लीटर की अंडर सीट स्टोरेज दी गई है।

रिमोट चार्ज मॉनिटरिंग और कॉल डिस्प्ले

स्कूटर में एलईडी हेडलाइट, सात-इंच की टीएफटी, हिल असिस्ट, ब्लूटूथ कम्पैटिबिलिटी, म्यूजिक और कॉल डिस्प्ले, ऑटो-इंडिकेटर ऑफ, नेविगेशन, गाइड-मी-होम लाइट्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, डॉक्यूमेंट स्टोरेज, ओटीए (ओवर द एयर) अपडेट और रिमोट चार्ज मॉनिटरिंग जैंसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ