Maruti की इस 5 सीटर कार में 28 की माइलेज, कीमत 9 लाख, जानें शानदार फीचर्स

Maruti Fronx में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं, इस कार में 190 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है। कार में 3-पॉइंट सीट बेल्ट और रियरव्यू मिरर दिया गया है। कार में सीएनजी इंजन भी अवेलेबल है, इसमें 5 स्पीड ट्रांसमिशन आता है।

maruti fronx
विज्ञापन

Maruti Fronx: इन दिनों बाजार में हाई क्लास सीएनजी गाड़ियां पसंद की जा रही हैं। बाजार में मारुति सुजुकी की एक जबरदस्त कार है Maruti Fronx. इस कार में छह एयरबैग, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कार का सीएनजी वर्जन शुरुआती कीमत 10.12 लाख ऑन रोड में ऑफर किया जा रहा है। यह कंपनी की 5 सीटर कार है जिसमें 10 कलर ऑप्शन और 2 ट्रांसमिशन अवेलेबल हैं।

 9 इंच का स्‍मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्‍टम

कंपनी का दावा है कि कार का पेट्रोल इंजन 20.01 kmpl और सीएनजी इंजन 28.51km/kg की माइलेज देता है। कंपनी अपनी इस डैशिंग कार में 998 सीसी से लेकर 1197 सीसी का इंजन ऑफर करती है। Maruti Fronx में 9 इंच का स्‍मार्ट प्‍ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्‍टम और टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील मिलते हैं। यह कार हिल होल्‍ड असिस्‍ट और इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आती है। कार का बेस मॉडल 9.01 लाख ऑन रोड पर मिलता है।

विज्ञापन

Cars under 8 lakhs 

हाई पावर Z सीरिज इंजन

कार का धाकड़ Z सीरिज इंजन 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ऑटो एसी और क्रूज कंट्रोल का फीचर दिया गया है। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। कार में रियर सीट पर बच्चों की सेफ्टी के लिए चाइल्ड एंकरेज का फीचर आता है। कार में हेड-अप डिस्‍प्‍ले और स्‍मार्टवॉच कनेक्टिविटी का फीचर है।

Maruti Suzuki Fronx cng, Maruti Suzuki Fronx cng price, Maruti Suzuki Fronx cng mileage, cars under 7 lakhs

Maruti Fronx में आते हैं जबरदस्त फीचर्स

  • कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
  • 190 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस
  • 3-पॉइंट सीट बेल्ट और रियरव्यू मिरर
  • 360 डिग्री कैमरा और ऑटो हेडलैंप
  • इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन
  • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले
  • फास्ट यूएसबी चार्जिंग सॉकेट
  • 5 वेरिएंट और 16 इंच के अलॉय व्हील
  • रियर सीट पर एसी वेंट

ये भी पढ़ें:  महज 1.95 लाख रुपये में मिल रही Maruti Wagon R और Hyundai की यह हाई डिमांड कार

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ