13 लीटर का फ्यूल टैंक, 349cc का धाकड़ इंजन, Royal Enfield की इस बाइक के दीवाने हैं यंगस्टर्स

Royal Enfield Bullet 350 में सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, यह बाइक मैनुअल ट्रांसमिशन में आती है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स, 4 वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन मिलते हैं।

royal enfield bullet 350

royal enfield bullet 350

Royal Enfield Bullet 350: रॉयल एनफील्ड बाइक्स के लोग दीवाने हैं, कंपनी 350सीसी इंजन में कई मोटरसाइकिल ऑफर करती है। इस सेगमेंट में कंपनी की एक स्मार्ट बाइक है Royal Enfield Bullet 350. इस बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और हाई माइलेज मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 35 kmpl की माइलेज देती है। इसमें 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, इसमें ट्यूबलेस टायर आते हैं।

विज्ञापन

बाइक में 110 kmph की टॉप स्पीड

Royal Enfield Bullet 350 में 349cc का जबरदस्त इंजन है, जो हाई स्पीड देता है। बाइक में 110 kmph की टॉप स्पीड है। इसकी सीट हाइट 805 mm की है। Royal Enfield Bullet 350 शुरुआती कीमत 1.98 लाख ऑन रोड पर मिलती है। बाइक का हाई पावर इंजन 20.2 bhp की पावर पर 6100 rpm और 27 Nm के पीक टॉर्क पर 4000 rpm जनरेट करता है। इसका टॉप मॉडल 2.44 लाख ऑन रोड पर मिलता है।

विज्ञापन

Royal Enfield Bullet 350 three new colour

गोल हेडलाइट है और स्पोक व्हील

Royal Enfield Bullet 350 में 5 कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। बाइक में आगे गोल हेडलाइट है और स्पोक व्हील आते हैं। बाइक में फ्रंट में टेलिस्टकोपिक फ्रोक और रियर में डुअल शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं, जिससे खराब सड़कों पर आरामदायक सफर मिलता है। बाइक में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक हैं। बाइक में स्टाइलिश एग्जॉस्ट और चौड़ी सीट मिलती है।

विज्ञापन

Royal Enfield Bullet 350 में मिलते हैं यह धाकड़ फीचर्स

  • बाइक मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।
  • इयमें 5 स्पीड गियरबॉक्स आता है।
  • 195 kg का वजन और स्टैंडर्ड टेललाइट।
  • 4 वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन
  • सिंगल सिलेंडर इंजन
  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
  • 19 इंच के टायर साइज
  • टर्न इंडिकेटर और सिंपल हैंडलबार

ये भी पढ़ें: TVS Apache के नए ब्लैक एडिशन को टक्कर देती है Bajaj की यह बाइक, 48 की माइलेज और 115 टॉप स्पीड

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ