बाप ने बनाया अच्छे नंबर लाने का प्रेशर तो बेटे ने शेयर कर दी पिता की मार्कशीट, हो गई वायरल

Viral 10th Marksheet : सोशल मीडिया पर एक मार्कशीट वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि एक बेटे ने इस मार्कशीट को तब शेयर किया जब उसके पिता ने परीक्षा में अच्छा नंबर लाने का दबाव बनाया। मार्कशीट बच्चे के पिता की है, जिसमें वह सभी विषयों में फेल दिखाई दे रहे हैं।

marksheet
विज्ञापन

Viral 10th Marksheet :  सभी मां-बाप चाहते हैं कि उनका बेटा/ बेटी पढ़ लिखकर जिंदगी में कामयाबी हासिल करें। इसके लिए परिवार के लोग बच्चों पर अच्छे नंबर लाने का दबाव बनाते हैं। कई बार ये दबाव बनाना हानिकारक हो जाता है लेकिन कई बार ये मजेदार भी साबित होता है। एक लड़के की ऐसी ही कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

सोशल मीडिया पर एक मार्कशीट वायरल हो रही है। इस मार्कशीट को देखने पर पता चलता है कि ये दसवीं का रिजल्ट है। इसके रिजल्ट में परीक्षार्थी को सभी विषयों में फेल दिखाया गया है। इस मार्कशीट को सोशल मीडिया पर शेयर करने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है।

Advertisment

बताया गया कि एक पिता अपने बच्चे पर लगातार पढ़ाई का दबाव बना रहा था, अच्छे नंबर लाने की बात कह रहा था। इससे बच्चा काफी परेशान हो गया और अपने पिता की मार्कशीट खोजने लगा, मार्कशीट जब हाथ लगी तो पता चला कि उसके पिता दसवीं में सारे विषय में फेल हो गए थे।


सोशल मीडिया पर उसने अपने पिता की मार्कशीट शेयर कर दी , जो वायरल हो रही है और इस वायरल मार्कशीट पर लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि इसीलिए वो चाहते हैं कि उनके बच्चे पास हो जाएं, शायद वह जानते हैं कि फेल होने पर क्या होता है। एक ने लिखा कि ये बिलकुल मजाक नहीं है। कोई बाप अगर अपने बेटे को पढ़ने के लिए कह रहा है तो इस तरह जवाब देने का क्या मतलब?

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पापा की मार्कशीट वायरल करने से क्या होगा? पापा तो फेल हो गए थे, क्या तू भी फेल होने के लिए ही मचल रहा है? एक अन्य ने लिखा कि अरे उनका रिजल्ट खराब गया था, इसीलिये उनकी चाह होगी कि बेटा अच्छे से पढ़ ले। पर बेटा पिता का मन ना पढ़ पाया जो समाज में अपने पिता का उपहास उड़ा रहा है।

विज्ञापन

इस मार्कशीट को लेकर कई लोगों ने बेटे की क्लास लगाई है। लोगों का कहना है कि हर बाप चाहता है कि उसका बेटा अच्छे नंबर से पास होकर, अच्छी जगह नौकरी करे  और सफलता प्राप्त करे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ