हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पेट्रोल पंप पर फ्री मिलती हैं ये 8 चीजें, बस तेल भरवाना होगा

Free facility petrol pumps: अगर आप भी रोजाना पेट्रोल पंप जाते हैं तो यहां हम आपको पेट्रोल पंप पर फ्री मिलने वाली उन 8 चीजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

8 things are free at petrol pumps: गाड़ी में पेट्रोल-डीजल डलवाने के लिए हम रेगुलर पेट्रोल पंप जाते हैं। जबकि कुछ लोग तो रोजाना पेट्रोल पर होंगे। लेकिन फ्यूल डलवाने के अलावा भी पेट्रोल पंप पर कई ऐसी चीजे फ्री में मिलती हैं जिनके बारे में काफी लोगों को पता ही नही होता। अगर आप भी रोजाना पेट्रोल पंप जाते हैं तो यहां हम आपको पेट्रोल पंप पर फ्री मिलने वाली उन 8 चीजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

टायर्स के हवा फ्री

कार हो या बाइक हो… पेट्रोल पंप पर आप अपनी गाड़ी के टायर्स में फ्री में हवा भरवा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा। पेट्रोल पंप पर इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक हवा भरने वाली मशीने लगी होती हैं। जिसके लिए एक कर्मचारी होता है। लेकिन अगर आप नाइट्रोजन हवा डलवाते हैं तो आपको उसके लिए आपको चार्ज करना होगा, लेकिन काफी पेट्रोल पंप पर यह मुफ्त होती है।

फ्री पानी

पेट्रोल पंप पर पानी पीने के लिए फ्री इंतजाम किया जाता है। इसके लिए पेट्रोल पंप पर आरओ या वाटर कूलर लगाए जाते हैं। आप बिना पैसा दिए पानी पी सकते हैं और आपको कोई मना भी नहीं करेगा।

विज्ञापन

वॉशरूम की सुविधा

पंप पर वॉशरूम की सुविधा भी आम लोगों के लिए एकदम फ्री होती है। कोई भी किसी भी समय इसका इस्तेमाल कर सकता है। इसके लिए कोई पैसा नहीं देना होता है। अगर कोई मना करता है तो आप शिफ्ट मैनेजर से इसकी शिकायत कर सकते हैं।

फ्री कॉल

शायद आपको पता नही होगा लेकिन इमरजेंसी में आप पेट्रोल पंस से फ्री कॉल कर सकते हैं। यह सुविधा पेट्रोल पंप मालिकों को देनी दोती है। इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा।

विज्ञापन

फर्स्ट एड बॉक्स

पेट्रोल पंप पर फर्स्ट एड बॉक्स की भी सुविधा मिलती है, जिसे आप जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें जरूरी दवाइयां और मरहम-पट्टी होती है। लेकिन इस्तेमाल से पहले यह चेक करें कि ये एक्सपायरी नहीं होनी चाहिए।

फायर सेफ्टी डिवाइस

शायद आप नहीं जानते पर पेट्रोल पंप पर अगर फ्यूल डलवाते समय वाहन में आग लग जाती है तो आप यहां फायर सेफ्टी डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा।

विज्ञापन

पंप मालिक की डिटेल

पेट्रोल पंप मालिक, कंपनी का नाम और कॉन्टैक्ट नंबर भी यहां लिखना होता है। ताकि जरूरत पड़ने पर लोग पेट्रोल पंप से संबंधित शख्स से संपर्क कर सकें।

बिल

गाड़ी में पेट्रोल और डीजल डलवाने के लिए आपको बिल मिलता है। बिल के लिए कोई आपको मना नहीं कर सकता।  बिल से फायदा होता है कि  अगर कोई गड़बड़ी हुई तो उसको सुधारा जा सके।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  नई Honda Amaze की बुकिंग हुई शुरू! इस मामले में नई Maruti Dzire पर पड़ेगी भारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola