2025 Skoda Kodiaq: जब बिग साइज़ एसयूवी की होती है तब Toyota Fortuner का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन इस एसयूवी की मांग इतनी ज्यादा है कि इसकी डिलीवरी के लिए महीनों इन्तजार करना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि Fortuner एक बेहतरीन एसयूवी है। लेकिन अब फॉर्च्यूनर के दबदबे को कम करने के लिए स्कोडा अपनी नई कोडियाक को लॉन्च करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले Bharat Mobility Global Expo में नेक्स्ट जनरेशन Kodiaq SUV को पेश किया जा सकता है।
नई Skoda Kodiaq का नया अवतार इस बार कई नए फीचर्स के साथ आने वाला है। यह ज्यादा पावरफुल तो होगी ही सतह ही इसमें कई एडवांस्ड और स्मार्ट फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है। इसके डिजाइन में भी नयापन देखने को मिल सकता है। साइज़ पहले से बड़ा होने की उम्मीद है। नेक्स्ट जनरेशन कोडियाक को इस साल मार्च में बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
नई Kodiaq के डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव
आगामी स्कोडा की नई कोडियाक के डिजाइन को पहले की तुलना में ज्यादा बोल्ड और मॉडर्न बनाया जायेगा। ताकि यह टोयोटा फॉर्च्यूनर की मजबूत और दमदार इमेज को टक्कर दे सके। इसके फ्रंट में नया बटरफ्लाई ग्रिल, स्लिम LED हेडलाइट्स और शार्प फ्रंट बंपर देखने को मिल सकते हैं।साइड प्रोफाइल की बात करें तो SUV में क्लीन शोल्डर लाइन और गोल व्हील आर्च देखने को मिल सकते हैं। इके अलावा इसके रियर लुक में कनेक्टेड टेललाइट्स और सिंपल डिजाइन दिया जा सकता है।
कोडियाक का इंटीरियर फॉर्च्यूनर के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम होने की उम्मीद है। इसमें 13 का इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट,डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर,फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल,पैनोरमिक सनरूफ,वायरलेस चार्जिंग और एंबियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह मिलेगी।
दमदार इंजन
स्कोडा की नई कोडियाक में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 187 bhp पावर और 320 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। इसके साथ 7 स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन और 4×4 ड्राइवट्रेन इसे बेहतर ऑफ-रोडिंग और ड्राइविंग कैपेसिटी देगा। यह इंजन भारत के हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करने का दम रख सकता है।
Skoda Kodiaq के कंपटीटर्स
जहां फॉरच्यूनर अपनी रफ एंड टफ इमेज और मजबूत इंजीनियरिंग के लिए जानी जाती है, वहीं कोडियाक अपने प्रीमियम लुक और फीचर्स से ग्राहकों को आकर्षित करेगी। Toyota Fortuner के अलावा नई स्कोडा कोडियाक का मुकाबला Hyundai Tucson, Jeep Meridian, , Volkswagen Tiguan, और MG Gloster जैसी एसयूवी से भी होगा। Kodiaq की कीमत 39.99 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: नई Honda Amaze खरीदने के 5 सबसे बड़े कारण, पहली बार शामिल हुआ ये खास सेफ्टी फीचर
संबंधित खबरें
कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
17 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
18 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
21 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
23 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines