---विज्ञापन---

क्या आपको भी है 2025 Nissan Magnite का इंतजार? लॉन्च से पहले जान लें ये 2 ऑप्शन

नई Nissan Magnite के बंपर, फ्रंट ग्रिल और हेडलाइट में बदलाव किया जा सकता है। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलेंगे। कार के टॉप मॉडल में अलॉय व्हील और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

2025 Nissan Magnite check details in hindi: निसान की Magnite कंपनी की सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है, सोशल मीडिया पर इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन की फोटो वायरल हो रही हैं। अनुमान है कि यह कार साल 2025 के शुरुआत में लॉन्च होगी। कार का बेस मॉडल 7.23 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। इसी प्राइस रेंज में बाजार में दो स्मार्ट कार Tata Punch और Renault Kiger आती हैं. पंच कंपनी की हाई सेल कार में से एक है, यह सीएनजी, ईवी और पेट्रोल तीनों वर्जन में आती है। वहीं, रेनो की कार में एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। आइए आपको तीनों गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

Nissan Magnite में 19.7 kmpl की माइलेज

यह कार 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, जिससे सड़क पर चलते हुए मैक्सिमम 19.7 kmpl तक की माइलेज जनरेट होती है। Magnite में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसे डैशिंग लुक्स देते हैं। कार में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट आती है। बाजार में इसके सात वेरिएंट अवेलेबल हैं, कार का टॉप मॉडल 13.74 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। इस कार में 999 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो हाई पिकअप के लिए 72 PS की पावर और 96nm का टॉर्क जनरेट करता है।

 

---विज्ञापन---

 

नई Magnite में मिलेंगे ये फीचर्स

  • यह 5 सीटर फैमिली कार है, जिसमें नए बंपर मिल सकते हैं।
  • कार की फ्रंट ग्रिल और हेडलाइट में चेंज किया जा सकता है।
  • कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।
  • नई कार में टर्बो इंजन भी ऑफर किया जाएगा
  • यह 205 mm के ग्राउंड क्लीयरेंस और टॉप मॉडल में अलॉय व्हील के साथ आएगी।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

नवंबर 2024 तक लॉन्च हो सकता है Tata Punch का नया वर्जन

ये कंपनी की हाई सेल कार में से एक है, मई 2024 में इसकी कुल 18949 यूनिट्स की सेल हुई है। Tata Punch में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलती हैं, जो इसके बोल्ड लुक देती हैं। इसमें पावर विंडो और 16 इंच के टायर साइज दिए गए हैं। टाटा ने अपनी इस काम्पैक्ट एसयूवी कार में 187 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस दी है, जिससे इसे कम जगह से मोड़ने और खराब रास्तों पर चलाने में आसानी होती है। ग्राउंड क्लीयरेंस कार के फ्लेटफॉर्म और जमीन के बीच की दूरी को कहते हैं। कार का नया वर्जन नवंबर 2024 तक लॉन्च होने का अनुमान है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

Tata Punch है स्टाइलिश कार

  • कार में 1199 cc का हाई पावर इंजन मिलता है।
  • इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की एडिशन सेफ्टी दी गई है।
  • कार में मैनुअल ट्रांसमिशन आता है।
  • इसमें तेज स्पीड के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
  • कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और छह एयरबैग मिलते हैं।
  • इसमें हाई परफॉमेंस के लिए 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट होता है।
  • कार की रियर सीट पर एसी वेंट दिए गए हैं।
  • कार को Global NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार मिला हुआ है।
  • इसमें 140 kmph की टॉप स्पीड मिलती है।

 

Renault Kiger

 

---विज्ञापन---

Renault Kiger का Facelift वर्जन हुआ है लॉन्च

हाल ही में रेनो काइगर ने अपना अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.0-लीटर एनर्जी पेट्रोल ऑफर किया जा रहा है। इस एसयूवी कार में चाइल्ड सीट के लिए ISOFIX एंकरेज के साथ दमदार सेफ्टी फीचर्स दिए गए है। कार शुरुआती कीमत 7.27 लाख रुपये ऑन रोड पर मिल रही है। Renault Kiger में एयरबैग और सीट बेल्ट रिमांइडर का फीचर मिलता है।

 

---विज्ञापन---

Renault Kiger , suv cars, cars under 7 lakhs

 

---विज्ञापन---

 

नई Renault Kiger में तगड़े फीचर्स

  • 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट आता है।
  • कार में अलॉय व्हील और डिजिटल कंसोल दिया गया है।
  • कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), जो तेज स्पीड में टायरों को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA) पहाड़ों पर ड्राइवर को अधिक कंट्रोल देता है।
  • 5 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
  • ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है।

 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Tata Harrier EV होगी लॉन्च, Mahindra की इस SUV को देगी टक्कर

ये भी पढ़ें: Kia Carnival का अपडेट वर्जन जल्द होगा लॉन्च, Nissan X-Trail भी इंडिया में आने को तैयार 

First published on: Jun 14, 2024 06:22 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola