News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
VinFast: भारतीय कार बाजार में EVs को लेकर बड़ी तैयारी चल रही है। नई और पुरानी कार कंपनियां अब नए-नए मॉडल पर तेजी से काम कर रही हैं। इस साल ऑटो एक्सपो में वियतनाम बेस्ड EV कंपनी VinFast ने पहली बार अपनी गाड़ियों को शोकेस किया था और अब कंपनी ने अपनी दो प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी VF6 और VF7 की बुकिंग शुरू कर दी है। इन दोनों कारों को हम ऑटो एक्सपो में देख ही चुके हैं। इनके डिजाइन थोड़े हटकर हैं आइये जानते हैं इनके फीचर्स और रेंज के बारे में, साथ ही आपको बताते हैं किस कीमत में इन्हें लाया जाएगा।
Vin Fast की VF7 और VF6 की बुकिंग शुरू हो गई है, ग्राहक 21,000 रुपये देकर इन्हें बुक कर सकते हैं कंपनी का दावा है कि दोनों ही गाड़ियां बेहतर रेंज देने में सक्षम हैं। Vin Fast VF7 और VF6 में Level 2 ADAS, 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 3 पॉइंट सीट बेल्ट और 360 डिग्री कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये दोनों ही SUV में 5 लोगों के बैठने की जगह मिलेगी। वहीं इनके बूट में और फ्रंट में काफी अच्छा स्पेस मिलेगा जहां आप अपना सामान रख सकते हैं।
VinFast ने भारत के 27 शहरों में करीब 32 शोरूम खोलेगी, नीचे हम सभी शहरों के नाम आपको बता रहे हैं।
इस साल के अंत तक कंपनी डीलरशिप की संख्या बढ़ाकर 35 तक करने की तैयारी कर रही है। तमिलनाडु स्थित थूथुकुडी में कंपनी ने अपना प्लांट खोला है और इसके लिए 500 मिलियन डॉलर निवेश किया है और उम्मीद है कि करीब 3500 जॉब के अवसर पैदा होंगे कंपनी इसके बाद साल के अंतर इनकी संख्या 35 डीलरशिप तक बढ़ाएगी। विनफास्ट की भारत में पहली कार VF6 और VF7 होने वाली है।
यह भी पढ़ें: महिंद्रा का मानसून ऑफर, 2.50 लाख का दे दिया डिस्काउंट, ऑफर कुछ ही समय के लिए
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।