Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

खराब रास्तों की ये हैं दमदार बाइक्स, कच्चे-पक्के रास्तों पर मिलेगी स्मूथ राइड

देश में आज भी सड़कों और रास्तों की हालत बहुत खराब है। इन रास्तों पर पैदल चलना तो दूर, टू-व्हीलर पर चलना भी बहुत टफ हो जाता है। ऐसे में भारत में कुछ ऐसी बाइक्स मौजूद हैं जो खराब से खराब रास्तों पर जमकर चलती हैं और बिना ब्रेक डाउन के आपको आपकी मजिल तक पहुंचा सकती है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 8, 2025 13:50

Bikes for Bad Roads: भारत रोड्स अब पहले से बेहतर जरूर हुई है, लेकिन अभी भी सुधार की बहुत जरूरत है।  खराब सड़कों पर पैदल चलने वालों से लेकर बाइक पर चलने वालों की भी मुसीबत आ जाती है। लेकिन अब आपको खराब रोड्स पर को ध्यान में रखते हुए काफी सॉलिड और स्मूथ बाइक्स आने लगी हैं। इन बाइक्स में ना सिर्फ हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है बल्कि इनकी सॉफ्ट सीट और सस्पेंशन आपको निराश होने का मौका नहीं देंगे। अगर आप भी एक ऐसी ही बाइक की तलाश में हैं तो यहां हम आपके लिए तीन सबसे दमदार बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Hero Splendor Plus

---विज्ञापन---

Hero Splendor Plus

  • ग्राउंड क्लीयरेंस:165 mm
  • कीमत: 75,441 रुपये से शुरू

हीरो स्प्लेंडर प्लस अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। इसमें  97.2cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। खराब रास्तों के लिए इसमें 165 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया है, जिसकी मदद से तंग रास्तों पर से यह बाइक आसानी से निकल जाती है। इसमें 165 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। वजन में हल्की होने की वजह से इसे हैवी ट्रैफिक में आसानी से इसे राइड कर सकते हैं Splendor plus की उत्तर प्रदेश में एक्स-शो रूम कीमत 75,441 रुपये है। Splendor plus की उत्तर प्रदेश में एक्स-शो रूम कीमत 75,441 रुपये है।

---विज्ञापन---

TVS Radeon

  • ग्राउंड क्लीयरेंस: 172mm
  • कीमत: 68,449 से शुरू

स्प्लेंडर प्लस को टक्कर देती है TVS Radeon,जो एक दमदार बाइक के नाम से जानी जाती है। इस बाइक में 109.7cc का एयर कूल्ड इंजन जो 8.19PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। यह सिंपल लुक के साथ आती है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 62 हजार से शुरू होती है। इस बाइक में 172mm ग्राउंड क्लीयरेंस के हैवी सस्पेंशन दिए हैं जिनकी वजह से खराब रास्तों पर आसानी से निकल जाती है।

Honda Shine 100

  • ग्राउंड क्लीयरेंस:168 mm
  • कीमत: 68 रुपये से शुरू

होंडा की शाइन 100, एक किफायती बाइक है। इस बाइक में  98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जोकि 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसका सिंपल लुक ग्राहकों को खूब पसंद आता है ।  इसमें 168 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसके हैवी सस्पेंशन खराब रास्तों पर निराश होने का मौका नहीं देते। बाइक की एक्स-शोरूम 68 रुपये से शुरू होती है। इसकी सीट लम्बी और सॉफ्ट है । खराब सड़कों पर निराश नही करती।

यह भी पढ़ें: कार का AC नहीं कर रहा है कूलिंग? तो ये 5 काम जरूर करें, केबिन बन जाएगा फ्रीजर

First published on: Jun 08, 2025 01:50 PM

संबंधित खबरें