Bajaj Pulsar N125 launch: देश में 125cc इंजन वाली बाइक्स को अब खूब पसंद किया जा रहा है, क्योंकि स्टाइल के साथ पावर तो मिलती ही है साथ ही इंजन भी काफी किफायती होता है। अब खबर आ रही है कि बजाज ऑटो अपनी नई पल्सर N125 (Pulsar N125) को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है और इसके डिजाइन के बारे में कुछ जानकारियां भी सामने आई हैं। अगर आप भी इस बाइक का इन्तजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
कैसा होगा डिजाइन
नई Pulsar N125 का डिजाइन स्पोर्टी होगा। बाइक में Pulsar N150 वाला डिजाइन देखने को मिल सकता है इसलिए कंपनी इसी बाइक की चेसिस का ही इस्तेमाल करेगी। इसके फ्रंट में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप देखने को मिलेगा। इसमें फ्यूल टैंक और प्लास्टिक पार्ट्स भी मौजूदा पल्सर N150 वाले ही होंगे।
इसके अलावा बाइक में फूली डिजिटल स्पीडोमीटर भी मिलेगा । बाइक में स्प्लिट सीट नहीं मिलेगी।बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें सिंगल चैनल ABS और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी बाइक में इसमें मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा। राइडर की सहुलिय के लिए इसमें USB चार्जिंग पोर्ट की भी सुविधा मिलेगी।
कब होगी लॉन्च ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज ऑटो नई पल्सर N125 को इस साल जून में लॉन्च कर सकती हैं। इसकी कीमत एक लाख रुपये से शुरू हो सकती है। वैसे बजाज ऑटो की तरफ से इस नए मॉडल को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।
भारत में इस बाइक का सीधा मुकाबला TVS Raider 125 और Hero Xtreme 125R। इसके अलावा बजाज ऑटो पल्सर N250 और F250 के अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर सकती है।
संबंधित खबरें
Skoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
8 hrs agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
10 hrs agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
12 hrs agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
14 hrs agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
1 day agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
1 day agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoदिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत, पुराने ट्रैफिक चालान हो सकते हैं सेटल, जानें किन्हें मिलेगी राहत
2 days agoकार सेफ्टी को लेकर नियमों में बड़ा अपडेट, 2027 से भारत NCAP में होंगे 5 बड़े बदलाव! जानें क्या होगा नया
2 days agoकार खरीदारों को झटका, महिंद्रा की गाड़ियां फिर होंगी महंगी! कंपनी चौथी बार बढ़ा सकती है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines