2024 Kia Sonet से उठा पर्दा, 20 दिसंबर से होगी इस SUV कार की बुकिंग

2024 Kia Sonet facelift unveiled details in hindi: इस शानदार कार में 11 कलर ऑप्शन और सात वेरिएंट अवेलेबल होंगे। कार में तीन इंजन ऑप्शन है।

---विज्ञापन---

2024 Kia Sonet facelift unveiled details in hindi: किआ मोटर्स ने अपनी मोस्ट अवेटेड मिड सेगमेंट एसयूवी 2024 Kia Sonet से पर्दा उठा दिया है। कंपनी अपनी इस शानदार कार की 20 दिसंबर से बुकिंग लेगी। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की नई कीमत, डिलीवरी डेट के बारे में खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि जनवरी 2024 में इसकी डिलीवरी शुरू होगी। नई कार में पुरानी से ज्यादा अट्रैक्टिव फ्रंट लुक और रियर में नई लाइट दी गई है। कार में LED हेडलैम्प और डीआरएल दिए गए हैं। इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम और 11 कलर ऑप्शन मिलेंगे। यह पांच सीटर कार है, जिसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग दिए गए हैं।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें 2024 Kia Sonet facelift

कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन

नई facelift Sonet में HTE, HTK, HTK+, HTX, HTX+, GTX+, और X-Line कुल सात वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। यह कार 11 अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में अवेलेबल होगी। कार में नए स्टाइलिश फॉग लैम्प दिए गए है। इसमें तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे। 2024 Kia Sonet में लेवल 1 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा। यह सिस्टम सेंसर से चलता है और हादसे का खतरा होने पर ड्राइवर को अलर्ट जारी करता है। इस एसयूवी में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन मिलते हैं।

इंजन जनरेट करता है 114 bhp की पावर

कंपनी ने 2024 Kia Sonet में पुरानी के मुकाबले केवल लुक्स में बदलाव किया है। इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एसयूवी का 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 82 bhp की पावर और 115 Nm का पीक टॉर्क देता है। वहीं, इस एसयूवी में 1.5 लीटर डीजल इंजन आता है, जो 114 bhp की पावर और 250 Nm का हाई टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, किआ सोनेट में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन है। यह जानदार इंजन 118 bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क देता है। इस कार में 5 स्पीड और 6 स्पीड दोनों गियरबॉक्स मिलते हैं।

First published on: Dec 14, 2023 02:09 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें