2023 KTM 390 Adventure: स्पोक व्हील समेत अब इन बदलावों के साथ मिलेगी यह धाकड़ बाइक, जानें कीमत और फीचर्स 

2023 KTM 390 Adventure, 2023 KTM 390 Adventure price, 2023 KTM 390 Adventure unveiled

2023 KTM 390 Adventure

विज्ञापन

2023 KTM 390 Adventure: 2023 केटीएम 390 एडवेंचर से बुधवार को पर्दा उठ गया। कंपनी ने अब इसे ओर तीखे अंदाज में स्पोक व्हील के साथ बाजार में पेश किया है। बाइक लवर्स लंबे समय से KTM 390 Adventure में स्पोक व्हील की मांग कर रहे थे। अब तक यह केवल अलॉय व्हील्स के साथ आती है।

फ्रंट में 19-इंच और रियर में 17-इंच यूनिट

2023 KTM 390 Adventure में हल्के काले रंग के एनोडाइज्ड एल्युमीनियम स्पोक व्हील दिए गए हैं। जिसमें फ्रंट में 19-इंच यूनिट और रियर में 17-इंच यूनिट है। यह मोटरसाइकिल में अधिक ऑफ-रोड क्षमता जोड़ते हैं और कॉन्टिनेंटल TKC70 दोहरे उद्देश्य वाले टायरों के साथ चलते हैं। इस बार स्पोक व्हील के अलावा मोटरसाइकिल में कुछ अन्य अपग्रेड और नए कलर के साथ बाजार में उताने की योजना है। कंपनी का दावा है कि जल्द ही भारतीय बाजार में लोगों को मिलेगी।

विज्ञापन
2023 KTM 390 Adventure

2023 KTM 390 Adventure

होगा नया ग्राफिक्स और 6-स्पीड गियरबॉक्स

इसके अलावा मोटरसाइिकल पर नया ग्राफिक्स देखने को मिलेगा। मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक 2023 KTM 390 Adventure 44 बीएचपी और 37 एनएम पीक टॉर्क उत्पन्न करने की क्षमता रखती है। इसके अलावा इसमें 373 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जा रहा है। जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक में क्विकशिफ्टर, राइड बाय वायर, कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑफ-रोड मोड और अन्य फीचर्स शामिल है। बताया जा रहा है कि 373.2 सीसी की इस धाकड़ बाइक की कीमत ₹3.03 से 3.3 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

विज्ञापन

मोटरसाइकिल को यह बनाएगा खास 

  • फ्यूल टैंक पर एक नया केटीएम डेकल और ‘रेडी टू रेस’ स्टिकर मिलेगा
  • फ्रंट फेंडर को ‘WP’ डिकल दिया जाएगा
  • ट्रेलिस फ्रेम में ऑरेंज रंग किया गया है
  • ब्रेक्र में 320 मिमी फ्रंट और 230 मिमी रियर रोटर दिया गया है जो BYBRE-sourced कैलीपर्स के साथ काम करते हैं
  •  ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग एबीएस, ऑफ-रोड मोड, एलईडी लाइटिंग और पांच इंच का कलर टीएफटी डिस्प्ले है

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ