MG Air EV: 2 डोर और 4 सीटर इस बजट EV Car कार की कीमत बस इतनी सी, जानें फीचर्स
Edited By Amit Kasana

MG Air EV
Edited By Amit Kasana

MG Air EV
MG Air EV: भारतीय बाजार में इस साल कई कार निर्माता कंपनियां अपनी EV कार लॉन्च करने वाली हैं। इनमें से एक है MG Air EV. अपनी कम कीमत को लेकर मार्केट में यह चर्चा का विषय बनी हुई है। इस कार में केवल 2 डोर हैं जबकि इसमें 4 लोगों के बैठने की जगह है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो MG की यह हैचबैक कार फरवरी 2023 के अंत तक लॉन्च हो जाएगी।
फिलहाल इसकी कीमत 8 से 10 लाख मॉडल अनुसार (एक्स शोरूम) बताई जा रही है। इस कार में दोनों रियर-व्हील ड्राइवट्रेन के साथ 40पीएस इलेक्ट्रिक मोटर दी जा रही है। इतना ही नहीं इसके छोटे और बड़े बैटरी पैक ने 200km और 300km की रेंज देंगे। इसके अलावा MG Air EV में 10.25 इंच का डिजिटल फ्लोटिंग डिस्प्ले और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा।
और पढ़िए –Toyota Urban Cruiser Hyryder Cng लॉन्च, 26 km की देगी माइलेज, मात्र इतने रुपये है इस SUV की कीमत

MG Air EV interior
कार को युवा समेत अर उम्र के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखक इसमें कनेक्टेड कार टेक, ऑटो एसी और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल का फीचर्स रखा गया है। सुरक्षा की बात करें तो तय मानकों के आधार पर डुअल फ्रंट एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और एक रियर पार्किंग कैमरा होगा। फिलहाल इस कार का कम्पटीशन Tata Tiago EV और Citroen C3 EV से माना जा रहा है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: