हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zodiac Signs: इन 3 राशियों के व्यक्ति संघर्षों में जीते हैं जीवन, खुद से होती हैं ऊंची उम्मीदें

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियों को जीवन में अपने स्वभाव या व्यक्तित्व के कारण ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है। उन्हें कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता कम ही हासिल होती है। आइए जानते हैं, ऐसा किन राशियों के साथ होता है और क्यों होता है?

विज्ञापन

Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति के स्वभाव पर सबसे अधिक असर राशियों होता हैं, जिनमें उनका जन्म हुआ होता है। शारीरिक बनावट, हावभाव, स्वभाव, नेचर इन सबका निर्धारण जन्म की राशि से माना गया है। वहीं, जीवन में शिक्षा, सफलता, संघर्ष, धन आदि का निर्धारण ग्रहों से होता है। साथ ही, किसी व्यक्ति कुछ गुण वैसे भी होते हैं, जिस पर राशि और ग्रह दोनों का प्रभाव होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति को उसकी राशि और ग्रह के अनुसार ही जीवन में फलों की प्राप्ति होती है। कई बार कुछ जातकों को कम मेहनत में ही बहुत अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो जाती है, जबकि कुछ राशि वालों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता कम ही हासिल होती है। यहां 3 ऐसी राशियां के बारे में बताया गया है, जिन्हें जीवन में अपने स्वभाव या व्यक्तित्व के कारण ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि की संवेदनशीलता और भावुकता उनके व्यक्तित्व का एक अहम हिस्सा है। सेंसटिव और इमोशनल होना इनकी ताकत भी है और कमजोरी भी। इनका लोगों से जल्दी लगाव हो जाता है। सेंसटिव होने के कारण ये लोग चीजों को पर्सनली लेते हैं, जिसके कारण कई बार इन्हें मानसिक पीड़ा का अनुभव होता है। इनके लिए खराब रिश्तों को खत्म करना मुश्किल हो जाता है और रिश्तों को संभालना काफी संघर्ष करना पड़ जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Jitiya Vrat 2024: ओंगठन के बिना शुरू नहीं हो सकता है जितिया व्रत, जानिए क्या है ये रस्म?

कन्या राशि

कन्या राशि एक बेहद तर्क-वितर्क करने वाली राशि मानी गई है। वे किसी चीज या मुद्दों को लेकर जरूरत से ज्यादा विश्लेषण करते हैं। वे खुद के लिए भी काफी आलोचनात्मक होते हैं। कई बार एक ही बात को लेकर इनके दिमाग में दो-दो विचार होते हैं। जिसके कारण यह खुद अपने लिए मुश्किलें खड़ी कर लेते हैं। जाहिर है कि ऐसे लोगों को हर काम में सफल होने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है।

विज्ञापन

मकर राशि

यह देखा गया है कि मकर राशि वालों के लिए इनकी जल्दबाजी इनके जीवन में चुनौतियों का कारण बनती है। इनका हेस्टी नेचर यानी जल्दबाज होना अक्सर इनको सफलता की जगह असफलता की ओर मोड़ देता है। इस बात वे खुद भी वाकिफ होते हैं। उन्हें खुद से बहुत ऊंची उम्मीदें होती हैं और वे अक्सर उपलब्धि की तलाश में लगे रहते हैं। असफल होने के डर और प्रदर्शन करने के लिए चल रहे दबाव के कारण कई बार ये तनाव, अकेलेपन का शिकार हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola